फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi power system to go high-tech web of wires to be removed from VIP routes

UP: वाराणसी में बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, वीआईपी रूट से हटेगा तारों का जाल; एलटी लाइनों होंगी भूमिगत

Tue, 28 Jul 2026 05:07 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 28 Jul 2026 05:07 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में बिजली व्यवस्था अब हाईटेक होगी। यहां 34 नए ट्रांसफॉर्मर प्लेटफॉर्म बनेंगे। वहीं स्काडा की निगरानी से मिनटों में फॉल्ट का पता चलेगा। 

विज्ञापन
Varanasi power system to go high-tech web of wires to be removed from VIP routes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी शहर के वीआईपी रूट को बिजली के तारों के जाल से मुक्त करने के लिए विद्युत निगम ने आधुनिकीकरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत चौकाघाट से नमो घाट तक लो टेंशन (एलटी) विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर बिजली के तारों का जाल दिखाई नहीं देगा।

विज्ञापन


नगरी विद्युत वितरण खंड अष्टम, राजघाट के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि आधुनिकीकरण योजना के तहत चौकाघाट से नमो घाट के बीच 34 सीमेंटेड एलिवेटेड प्लेटफॉर्म (पिलर) तैयार किए जा रहे हैं। इन पर 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। सभी ट्रांसफॉर्मरों को पांच भूमिगत केबलों के माध्यम से आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र की एलटी लाइनें अंडरग्राउंड हो जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक ट्रांसफॉर्मर के नीचे आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) लगाया जाएगा। यह प्रणाली एक ट्रांसफॉर्मर को दूसरे ट्रांसफॉर्मर से जोड़कर विद्युत आपूर्ति का वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगी। यदि किसी ट्रांसफॉर्मर या केबल में तकनीकी खराबी आती है, तो दूसरे ट्रांसफॉर्मर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति तुरंत बहाल हो जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। परियोजना पूरी होने के बाद वीआईपी रूट का सौंदर्य भी बढ़ेगा और उपभोक्ताओं को स्मार्ट तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 फीडरों पर लगेगा स्काडा सिस्टम, बिजली फॉल्ट का तुरंत चलेगा पता
विद्युत वितरण खंड अष्टम के अंतर्गत 21 फीडरों पर स्काडा आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इन फीडरों पर फॉल्ट इंडिकेटर मशीनें लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से किसी भी फीडर में खराबी आने पर उसकी सटीक लोकेशन की तत्काल जानकारी मिल जाएगी। स्काडा आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम से विशेष रूप से अंडरग्राउंड केबलों में आने वाले फॉल्ट का पता लगाना और उसे तुरंत ठीक करना आसान हो जाएगा।

क्या बोले अधिकारी
चौकाघाट से नमो घाट तक लो टेंशन (एलटी) विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इस परियोजना से बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। यह पूरा कार्य विद्युत विभाग की आधुनिकीकरण योजना के तहत कराया जा रहा है। -मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed