फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi Police will take action on people who break rule of corona guideline in curfew

वाराणसी: बाजारों-सड़कों पर भीड़ देख पुलिस की उड़ी नींद, कोरोना नियम तोड़ने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

Wed, 12 May 2021 10:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 May 2021 10:34 AM IST
सार

मंगलवार को ही बाजारों में उमड़ी भीड़ व कई हिस्सों में लगे जाम के बाद पुलिस होश में आ गई। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
varanasi Police will take action on people who break rule of corona guideline in curfew
वाराणसी कर्फ्यू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी शहर में 17 मई सुबह तक कोरोना कर्फ्यू लागू है लेकिन इस नियम का कहीं कोई पालन नहीं कर रहा है। आवश्यक सामानों के अलावा अन्य गैर जरूरी दुकानें चोरी छिपे रोजाना खुल रही हैं। समय का पालन भी लगभग नहीं  के बराबर रह गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को ही बाजारों में उमड़ी भीड़ व कई हिस्सों में लगे जाम ने पुलिस की सभी चौकस व्यवस्थाओं को धता बता दिया। सामाजिक दूरी तार-तार रही। किसी भी चौराहे पर पुलिस जांच पड़ताल करते हुए नहीं दिखी। जाम में लोग जकड़े रहे। हालांकि अब पुलिस की निद्रा टूटी है और हर थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर कोविड गाइडलाइन का पालन कराएगी।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि काशी व वरुणा जोन के अफसरों को निर्देशित किया गया है कि बाजारों में भीड़ न लगे। आवश्यक सेवाओं की दुकानें समय से खुले व बंद हो, इसका ध्यान रखें। अन्य कोई जो भी हो, यदि कोविड नियम का उल्लंघन करते हुए पाया जाए तो उस पर चालान के साथ अन्य कार्रवाई की जाए। यह भी ध्यान रहे कि कोई बेकसूर पर कार्रवाई न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा, मरीज और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े लोगों को अनावश्यक न रोका जाए। ईद त्योहार को देखते हुए मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में नजर रखें। किसी भी प्रकार की असुविधा किसी को न हो। अधिक से अधिक लोगों की सहायता करें लेकिन नियम तोड़ने वालों को बख्शा भी न जाए।

दरअसल, मंगलवार को शहर के चौक, मैदागिन, विशेश्वरगंज, चेतगंज सहित अन्य इलाकों में सुबह के समय भीड़ उमड़ी थी। शराब व बियर दुकानों का अलग ही नजारा रहा। वरुणा पार भी भीड़ भाड़ और जाम से लोगों को परेशानी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed