फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police will punish 10 mafia and 10 land mafia within six months

UP: 10 माफिया और 10 भू-माफिया को छह माह के अंदर सजा दिलाएगी वाराणसी पुलिस, पुलिस आयुक्त ने दिए खास निर्देश

Wed, 30 Jul 2025 05:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 30 Jul 2025 05:35 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने शासकीय अधिवक्ताओं और अभियोजन अधिकारियों के संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई जरूरी निर्देश दिए।  

विज्ञापन
Varanasi police will punish 10 mafia and 10 land mafia within six months
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10 माफिया और 10 भू-माफिया संबंधित प्रकरण को पुलिस ने चिह्नित किया है। शासकीय अधिवक्ताओं और अभियोजन अधिकारियों की प्रभावी पैरवी से पुलिस सभी को छह माह के अंदर सजा दिलाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शासकीय अधिवक्ताओं और अभियोजन अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी व समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए। प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने के आधार पर एडीजीसी (क्रिमिनल) को रैंकिंग व हर माह तीन श्रेष्ठ शासकीय अधिवक्ताओं, लोक अभियोजकों को सम्मानित करने की योजना घोषित की गई।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस माह हत्या व पाॅक्सो मामलों में उत्कृष्ट पैरवी के लिए 5 अभियोजकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से अधिकतम निस्तारण, पुलिस-अभियोजन समन्वय, गम्भीर अपराधों पर प्राथमिकता और हर माह समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: पत्नी को फोन पर बात करते देख पति का खौल उठा खून, तवे से सिर पर किया हमला; पत्नी की मौत

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मिणा, पुलिस उपायुक्त लाइन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त (अपराध) सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर, संयुक्त निदेशक अभियोजन हरिप्रकाश शुक्ला आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed