{"_id":"681089680c8032b55b014bfd","slug":"varanasi-police-station-surrounded-in-case-of-chain-robbery-from-bjp-councilor-aunt-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भाजपा पार्षद की चाची से चेन लूट मामले में थाने का घेराव, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भाजपा पार्षद की चाची से चेन लूट मामले में थाने का घेराव, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया विरोध
Tue, 29 Apr 2025 01:40 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:40 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में चेन लूट के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को थाने का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
चेन लूट मामले में किया थाने का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के चितईपुर थाना अंतर्गत सोमवार को चेन स्नेचिंग की घटना से आक्रोशित करौंदी वार्ड के पार्षद श्याम भूषण शर्मा मंगलवार को अपने साथियों के साथ थाने का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पुलिस का विरोध किया।
विज्ञापन
पार्षद श्याम भूषण शर्मा ने अपने साथी सुसुवाही वार्ड के पार्षद सुरेश पटेल, गुड्डू सराय नंद वार्ड के पार्षद मदन गोपाल तिवारी सहित अन्य भाजपा नेताओं के साथ चितईपुर थाने का घेराव कर दिया। उनकी प्रमुख मांग है कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। चितईपुर थाना प्रभारी को हटाया जाए। हैदराबाद गेट के पास पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
पार्षद श्याम भूषण का आरोप है कि थाना प्रभारी के नंबर पर व्हाट्सएप और फोन करने पर इनका फोन नहीं उठता है। कहा कि करौंदी, महामानपुरी कॉलोनी, नासीरपुर पार्कों के पास पुलिस की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
उधर, थाने पर धरना प्रदर्शन की सूचना के बाद एसीपी भेलूपुर डॉक्टर ईशान सोनी, एडीसीपी टी सरवणन सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। मेयर अशोक तिवारी ने पार्षदों से फोन पर बात करके कारवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
ये है मामला
चितईपुर थाना क्षेत्र के नासीपुर इलाके में स्थित महामना पूरी कॉलोनी में रहने वाली 70 वर्षीय बृजबाला देवी के गले से लूटेरों ने चेन छीन लिया औक फरार हो गए। जानकारी होने पर बृजबाला देवी के भतीजे करौंदी वार्ड पार्षद श्यामभूषण शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चितईपुर थानाध्यक्ष निकिता सिंह, एसीपी भेलूपुर ईशान सोनी ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी।