{"_id":"66d99602085dd1f6ed0637c0","slug":"varanasi-police-seized-auto-e-rickshaw-and-ambulance-during-anti-encroachment-drive-2024-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान: वाराणसी पुलिस ने 50 ऑटो, ई-रिक्शा और तीन एंबुलेंस को किया गया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान: वाराणसी पुलिस ने 50 ऑटो, ई-रिक्शा और तीन एंबुलेंस को किया गया सीज
Thu, 05 Sep 2024 04:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:59 PM IST
सार
वाराणसी पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध तरीके से गाड़ियां खड़ी कर जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 50 ऑटो व ई-रिक्शा समेत तीन एंबुलेंस को सीज किया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंका पुलिस ने मालवीय चौराहे से नरिया मार्ग मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि 50 ऑटो, ई-रिक्शा और तीन एंबुलेंस को सीज किया गया। बीएचयू अस्पताल के छोटे गेट के सामने से लेकर रश्मि नगर मोड़ के आगे तक वाहन खड़ी कर और दुकान लगाकर रास्ता जाम करने वालों पर कार्रवाई की गई।मेडिकल स्टोर के बाहर बाइक खड़ी होने पर दुकानदारों को चेताया गया।
विज्ञापन
हार्डवेयर गोदाम से उपहार के सामान चोरी
रोहित नगर तिराहा के पास हार्डवेयर, सीमेंट गोदाम में घुसे चोरों ने मंगलवार रात माल समेट लिया। बुधवार को मालिक बसंत खन्ना ने लंका थाने में तहरीर दी। बसंत ने बताया कि उनकी सीमेंट, सरिया, गिट्टी-बालू हार्डवेयर की दुकान है। सरिया, पेंट पर गिफ्ट देने के लिए सामान आया था। रात में चोर बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और गोदाम का ताला तोड़कर सामान समेट लिया।
विज्ञापन
एसी खरीदने का झांसा देकर खाते से 96 हजार उड़ाए
साइबर जालसाजों ने ओएलएक्स पर एसी खरीदने का झांसा देकर बैंक खाते से 96 हजार रुपये उड़ा दिया। पीड़ित ने चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। प्रज्ञा नगर कॉलोनी निवासी प्रभाकर द्विवेदी के अनुसार उनका बेटा ओएलएक्स पर घर में लगी पुरानी एसी बेचने के लिए विज्ञापन दिया। अनजान व्यक्ति ने कॉल कर 27000 में एसी खरीदने की बात कही। शख्स ने 5 रुपये भेजने को कहा। इसके बाद बैंक खाते से तीन बार में 96000 रुपये कट गए।
घर में घुसकर पिटाई का आरोप
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रोहित नगर की शकुंतला राय ने पांच के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया। आरोप है कि 5 नवंबर 2021 को महिला के घर में घुसकर मारपीट की। पिस्टल दिखाकर लूटपाट की।
घर में घुसकर पिटाई का आरोप
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रोहित नगर की शकुंतला राय ने पांच के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया। आरोप है कि 5 नवंबर 2021 को महिला के घर में घुसकर मारपीट की। पिस्टल दिखाकर लूटपाट की।