फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi Police seized 500 kg of ganja arrested two smugglers 82 thousand rupees

UP : पुलिस ने 500 किलो गांजा पकड़ा, 82 हजार रुपये के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; कंटेनर की केबिन में छिपाया था माल

Fri, 21 Feb 2025 12:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 12:09 AM IST
सार

लंका थाने की पुलिस और एएनटीएफ प्रयागराज की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। दो तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं। बहुत ही खुफिया तरीके से वे लोग गांजा लेकर जा रहे थे।

विज्ञापन
varanasi Police seized 500 kg of ganja arrested two smugglers 82 thousand rupees
लंका थाना की पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लंका थाने की पुलिस और एएनटीएफ प्रयागराज की टीम ने डाफी टोल प्लाजा के पास से एक खाली कंटेनर ट्रक की केबिन और एक्सयूवी से 500 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजा की कीमत ढाई करोड़ रुपये बताई गई हैं। गांजा के साथ पकड़े गए दो तस्करों के पास से 82,200 रुपये और चार मोबाइल भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


गिरफ्त में आए तस्करों की पहचान प्रयागराज के मेजा थाने के भसुंदर मझली के शेषमणी पटेल उर्फ देवराज पटेल और हंडिया सैदाबाद के भदेवरा बमैला के सुभाष चंद्र मिश्रा उर्फ भगत के रूप में हुई है। दोनों को गुरुवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


मामले में प्रयागराज निवासी दो अन्य तस्करों की पुलिस को तलाश है। शेषमणि के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आरोपों में वाराणसी, मिर्जापुर और छत्तीसगढ़ में छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी भेलूपुर डॉ. ईशान सोनी ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर बुधवार की रात डाफी टोल प्लाजा के समीप पुलिस टीम ने वाहनों की तलाशी शुरू की। 

लंका थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में रमना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र राजपूत और एएनटीएफ प्रयागराज के दरोगा सत्येंद्र प्रधान की टीम ने एक कंटेनर और कार को रुकवाया। कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसकी केबिन में ड्राइवर के पीछे सोने वाली जगह में चार फीट चौड़ा बॉक्स बनाया गया था। 

बॉक्स में 19 बोरी में 475 किलो गांजा रखा हुआ था। इसी तरह से कार से एक बोरी में 25 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस टीम को डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।

प्रयागराज, मिर्जापुर और भदोही में बेचते हैं गांजा
पुलिस की पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि कंटेनर की केबिन में ड्राइवर की सीट के पीछे बनाई गई स्कीम के अंदर गांजा रख कर लाना आसान होता है। सामान्य तौर पर उधर किसी का ध्यान ही नहीं जाता है। दोनों ने कहा कि वह ओडिशा से गांजा की खेप प्रयागराज लाकर अपने साथियों को बेच देते हैं। उनके साथी गांजा भदोही, मिर्जापुर और प्रयागराज जिले में फुटकर में बेचते हैं। दोनों ने बताया कि गांजा की तस्करी ही उनके परिवार की गुजर-बसर का आधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed