फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police personnel informed students about harmful effects of substance abuse

वाराणसी: पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को बताया नशे का नुकसान, दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

Fri, 16 Oct 2026 06:42 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Fri, 16 Oct 2026 06:42 PM IST
सार

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड पुलिस के 38 जवान 22 मोटरसाइकिलों से वाराणसी के परमानंदपुर स्थित विकास इंटर कॉलेज पहुंचे। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए गए और नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Varanasi Police personnel informed students about harmful effects of substance abuse
विकास इंटर कॉलेज, वाराणसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वाराणसी में राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड पुलिस के 38 पुलिसकर्मी 22 मोटरसाइकिलों से शुक्रवार को परमानंदपुर स्थित विकास इंटर कॉलेज पहुंचे। कॉलेज पहुंचने पर चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने पुलिसकर्मियों का स्वागत किया। इस दौरान जवानों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी और नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को बताया कि नशे की लत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ शिक्षा, करियर और भविष्य को भी प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने साथियों व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

विज्ञापन
Trending Videos

Varanasi Police personnel informed students about harmful effects of substance abuse
विकास इंटर कॉलेज, वाराणसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम

नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने नशे की लत से होने वाले नुकसान और इसके परिवार व समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

युवाओं को नशे से बचाना सभी की जिम्मेदारी
कार्यक्रम वाराणसी की एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव की देखरेख में आयोजित हुआ। इसमें बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भारत की नींव हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। परिवार, शिक्षण संस्थानों और पूरे समाज को मिलकर इस दिशा में काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed