{"_id":"59bd6d924f1c1b8f688b4f15","slug":"varanasi-police-constable-clean-his-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और अचानक थानों में झाड़ू लेकर उतर पड़े पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और अचानक थानों में झाड़ू लेकर उतर पड़े पुलिसकर्मी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
थानेदार बोले, अधिकारियों ने कहा है हर शनिवार को अभियान चलाकर करें कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का असर कहें या फिर कोई और बात मगर शनिवार की दोपहर बाद जिले के क्षेत्राधिकारी और थानेदार मातहतों के साथ अपने कार्यालय और परिसर की साफ सफाई में जुट गए।
थानों और क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने से गुजर रहे आमजन को पुलिसकर्मियों के हाथ में झाड़ू देख एकबारगी विश्वास ही न हुआ। वाराणसी जिले के सभी थानों और क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में दोपहर बाद अभियान चलाकर साफ सफाई की गई।
इसे लेकर थानेदारों का कहना था कि ऊपर से आदेश आया है कि प्रत्येक शनिवार को अभियान चलाकर सफाई की जाए। अधिकारी औचक निरीक्षण करने आएंगे और रिपोर्ट एसएसपी को देंगे।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में महकमे के अधिकारियों का कहना था कि पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस भी अपने स्तर से अपने कार्यालय परिसर की साफ सफाई कर रही है।