{"_id":"60cdbccf8ebc3e32ce7e70b8","slug":"varanasi-police-commissioner-met-policemen-for-security-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों से मिलकर जाना हाल, बोले- थाने से निराश न लौटें फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों से मिलकर जाना हाल, बोले- थाने से निराश न लौटें फरियादी
Sat, 19 Jun 2021 03:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 19 Jun 2021 03:15 PM IST
सार
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने रामनगर थाने में पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में जाना और सुरक्षा-व्यवस्था से संबंधित जानकारियां दीं।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों से की मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट में पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त बनाने और शांति-व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने रामनगर थाने का हाल जाना। हाईवे से सटे रामनगर थाने में पहुंचे पुलिस आयुक्त ने सबसे पहले पुलिसकर्मियों से संवाद किया और उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को जाना।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि किसी भी हाल में फरियादी थाने से निराश होकर न लौटें। महिलाओं, बच्चियों और बुजुर्गों की शिकायतों को प्राथमिकता में रखा जाए। हाईवे पर चेकिंग बढ़ाएं और गश्त प्रभावी हो।
विज्ञापन
अपने-अपने बीट पर मजबूत बनें, किसी भी तरह की सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचे। बड़ी घटनाओं में सीमा विवाद के चक्कर में न पड़े। पीड़ित की मदद करें। क्षेत्र के अपराधियों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें। मुहल्लों में प्रबुद्धजनों संग बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझाव को जाने, समझे।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस आयुक्त ने बैरक, मालखाना, अपराध रजिस्टर और अन्य साफ-सफाई सहित कोविड प्रोटोकॉल का भी हाल जाना।