{"_id":"60f7c3008ebc3e6d6209aebf","slug":"varanasi-police-commissioner-meet-vendor-woman-asked-idli-prise-in-godowlia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: जब सुबह-सुबह तमिलनाडु की रहने वाली ईश्वरी देवी के पास पहुंचे कमिश्नर, पूछा- इडली का दाम क्या है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: जब सुबह-सुबह तमिलनाडु की रहने वाली ईश्वरी देवी के पास पहुंचे कमिश्नर, पूछा- इडली का दाम क्या है
Wed, 21 Jul 2021 12:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:17 PM IST
सार
वाराणसी पुलिस कमिश्नर सतीश ए गणेश हर दिन पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था जायजा लेते हैं। आज भी वह गोदौलिया क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
महिला से मिले पुलिस कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी पुलिस कमिश्नर सतीश ए गणेश हर दिन पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था जायजा लेने सुबह-सबुह शहर में घूमते हैं। बुधवार की सुबह भी वह अपने हमराहियों के साथ निकल पड़े। लेकिन आज उस समय चर्चा उनकी चर्चा होने लगी जब वह एक इडली बनाने वाली महिला के पास जा पहुंचे।
विज्ञापन
गोदौलिया क्षेत्र के जंगमबाड़ी स्थित इडली डोसा का वेंडर चलाने वाली महिला से उन्होंने उनसे इडली के दाम के बारे में पूछा। पुलिस कमिश्नर ने उनसे पूछा कि आपके यहां हर दिन कितने लोग आ जाते हैं। आपका व्यवसाय कैसा चल रहा है।
विज्ञापन
तमिलनाडु की रहने वाली ईश्वरी देवी पिछले 40 साल से बनारस में रही हैं। वह तभी से इडली और डोसा का वेंडर लगा रही हैं।