{"_id":"6161e2608ebc3e1e7310994d","slug":"varanasi-police-caught-the-crook-who-was-running-away-after-firing-on-the-phantom-squad-wanted-in-an-attempt-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: फैंटम दस्ते पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा, हत्या के प्रयास में है वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: फैंटम दस्ते पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा, हत्या के प्रयास में है वांछित
Sun, 10 Oct 2021 12:13 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:13 AM IST
सार
पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो आपराधिक मुकदमों की जानकारी मिली। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि राकेश उपाध्याय ने रंजिश में गायघाट क्षेत्र के बिरजू यादव को गोली मारकर घायल किया था।
विज्ञापन
demo
विस्तार
वाराणसी जिले की जैतपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में वांछित बदमाश राकेश उपाध्याय को शनिवार रात सरैया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इस दौरान बदमाश ने फैंटम दस्ते पर फायर भी किया। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और चार कारतूस बरामद किया। पुलिस के मुताबिक बदमाश ने कोतवाली क्षेत्र के गायघाट में बिरजू यादव को गोली मारी थी।
विज्ञापन
जैतपुरा थाना अंतर्गतसरैया से शैलपुत्री मार्ग की ओर रात 8.30 बजे फैंटम दस्ता के सिपाही जय प्रकाश भारती व रमेश यादव गश्त पर थे। इस दौरान एक संदिग्ध युवक के दिखने पर पूछताछ का प्रयास किया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। साहस का परिचय देते हुए सिपाहियों ने बदमाश को धर दबोचा और कंट्रोल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने बदमाश की पहचान मुकीमगंज आदमपुर निवासी राकेश उपाध्याय के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो आपराधिक मुकदमों की जानकारी मिली। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि राकेश उपाध्याय ने रंजिश में गायघाट क्षेत्र के बिरजू यादव को गोली मारकर घायल किया था। हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज था। तब से पुलिस राकेश की तलाश में दबिश दे रही थी। इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से और जानकारी इकट्ठा की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि किसी पंजीकृत गिरोह के साथ जुड़कर तो नहीं आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन