फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested robber in encounter

वाराणसी में सुबह- सुबह तड़तड़ाई गोलियां: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, लूटपाट की घटनाओं को देता था अंजाम

Thu, 14 Nov 2024 09:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 14 Nov 2024 09:11 AM IST
सार

वाराणसी जिले में गुरुवार तड़के पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Varanasi police arrested robber in encounter
वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में राजवाड़ी हवाई पट्टी के समीप गुरुवार की भोर पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान गाजीपुर निवासी बहादुर पाल के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


यह है मामला
एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी ने बताया कि चौबेपुर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा पुलिस फोर्स के साथ राजवाड़ी हवाई पट्टी के समीप चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान गाजीपुर की ओर से आए बाइक सवार एक युवक को पुलिस टीम ने रुकने को कहा तो वह तेजी से वाराणसी की ओर भागा। इस पर चौबेपुर थानाध्यक्ष ने सारनाथ थानाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी को सूचना देते हुए बदमाश का पीछा किया। 
विज्ञापन


पुलिस से खुद को घिरा देख की फायरिंग
कुछ दूरी तक जाने के बाद बदमाश ने खुद को चौबेपुर और सारनाथ थाने की फोर्स से घिरा पाया तो फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल बदमाश बहादुर पाल चेन छीनने और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। उसका उपचार करा कर उससे पूछताछ कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed