फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested five people for drinking alcohol in car without number plate

Varanasi News: बिना नंबर की कार में पी रहे थे शराब, छह लाख नकद और आभूषण मिले; 5 गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2024 05:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 03 Oct 2024 05:05 PM IST
सार

वाराणसी पुलिस ने बिना नंबर की गाड़ी में शराब पी रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग ने इनके पास से छह लाख रुपये और गहने भी जब्त किए हैं। 

विज्ञापन
Varanasi police arrested five people for drinking alcohol in car without number plate
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले की चेतगंज पुलिस ने अंधरापुल चौराहे पर बिना नंबर की कार में शराब पी रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। कार की तलाशी में छह लाख की नकदी और 67 ग्राम सोने का आभूषण मिला। कागजात नहीं दिखाने पर इनकम टैक्स ने नकदी और जीएसटी अधिकारियों ने आभूषण जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को निजी मुचलके पर थाने से शाम को रिहा किया।

विज्ञापन


चेतगंज थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान संजय सेठ, संदीप सेठ, नीरज सेठ निवासी हासीपुर चौकी खैरा थाना कछवा मिर्जापुर और गोविंद जाधव निवासी बंबोडे थाना कुडल सांगली और सागर जाधव निवासी तालुका खानापुर, थाना कुंडल, सांगली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पूछताछ में संदीप सेठ ने बताया कि कार कृष्णमुरारी कनौजिया निवासी खेमपुर, रामपुर सोनभद्र से खरीदी है। नकदी और आभूषण उसके है। हालांकि, इस संबंध में वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद आयकर सहायक जांच यूनिट 1 के जांच अधिकारी जितेंद्र यादव, आयकर निरीक्षक सुरेश चंद और कार्यालय अधीक्षक निदेशक आयकर जांच संदीप कुमार श्रीवास्तव ने नकदी जब्त कर ली। जीएसटी के सचल दल इकाई चतुर्थ के सहायक आयुक्त सुभाष पांडेय ने पीली धातु को जब्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed