फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police arrested 14 accused for throwing chicken biryani bones in Ganga after eating on motorboat

Varanasi News: मोटरबोट पर चिकन बिरयानी खाकर गंगा में फेंकीं हड्डियां, 14 आरोपी गिरफ्तार; वायरल हुआ था वीडियो

Wed, 18 Mar 2026 09:36 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 18 Mar 2026 09:36 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गंगा के बीच धारा में इफ्तार पार्टी करने का कुछ युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। इस दौरान चिकन बिरयानी खाकर गंगा में हड्डियां फेंकने के आरोप में पुलिस ने 14 युवकों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Varanasi Police arrested 14 accused for throwing chicken biryani bones in Ganga after eating on motorboat
गंगा में इफ्तार पार्टी करने वाले आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में पंचगंगा घाट के सामने गंगा में मोटरबोट पर चिकन बिरयानी की इफ्तार पार्टी करने और हड्डियां गंगा में फेंकने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गायघाट से 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और गंगा में प्रदूषक अवशेष फेंकने समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोटरबोट मालिक और चालक को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से नोकझोंक की है। ऐसी घटना पहली बार हुई है।

विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि आरोपियों में दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी मो. अव्वल, अजाद अली, मो. समीर, औसानगंज राजापुरा निवासी मो. अहमद उर्फ राजा, बलुवावीर आदमपुर निवासी नूर इस्माइल, मदनपुरा निवासी मो. फैजान, मो. अहमद, मो. तहसीम, महफूज आलम, मो. तौसीफ अहमद, आमिर कैफी, नेहाल अफरीदी, मो. अनस और दानिश सैफी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बहू-पोते की हत्या कर बुजुर्ग ने दी जान: दुकान में आग लगाकर बाहर से डाला ताला, फिर पोखरे में कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 16 मार्च की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया था जो वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच की गई तो इफ्तार पार्टी और गंगा में हड्डियां फेंकने का मामला सामने आया। पता चला कि चिकन बिरयानी खाने के बाद प्रदूषक अवशेषों को गंगा में फेंक कर धर्म विशेष के लोगों को आहत करने का प्रयास किया गया। धार्मिक, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई। इस मामले में कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

पुलिस को सूचना मिली कि मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने वाले सभी आरोपी गायघाट की तरफ जा रहे हैं। पुलिस की टीमें पहुंचीं और वायरल वीडियो से फोटो मिलान करने लगीं। इस बीच आरोपी पुलिस की टीम से उलझ गए। नोकझोंक करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। बाद में सख्ती की गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार की शाम आरोपियों को एसीजेएम की अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

प्राथमिकी में नाम बढ़ाए गए
एसीपी के मुताबिक, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है। इन सबके नाम प्राथमिकी में दर्ज किए जा चुके हैं।

क्या बोले अधिकारी
इफ्तार एक शुद्ध धार्मिक कार्य है। यह पिकनिक नहीं है। इफ्तार के बाद तुरंत मगरीब की नमाज जरूरी है। आरोपियों ने इस्लाम का बदमान करने का मौका दिया है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। -एसएम यासीन, सचिव, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed