फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police arrest three people with fake currency

वाराणसी में हजारों की नकली करेंसी के साथ तीन दबोचे गए

Sat, 01 Sep 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 01 Sep 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
varanasi police arrest three people with fake currency
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने दी जानकारी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
वाराणसी पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर 86 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की। मुखबिर की सूचना पर शिवपुर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पांच सौ के 173 नोट, दो सौ के तीन और 50 रुपये का एक जाली नोट मिला। तीनों ने पुलिस को बताया कि आदमपुर के बहेलिया टोला निवासी मोनू ने उन्हें नोट देकर बाजार में चलाने के लिए कहा था।


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान छित्तनपुर क्षेत्र की एकता नगर कॉलोनी के अब्दुल कादिर, गोलघर कचहरी के आकिब कुरैशी और सुग्गा गड़ही कोयला बाजार के नियाज अहमद के रूप में हुई हैा। तीनों बरामद जाली नोट के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। पूछताछ में सिर्फ यही पता लगा कि इन जाली नोट की खेप खत्म हो जाती तो उन्हें मोनू और जाली नोट उपलब्ध कराता। मोनू की तलाश में पुलिस की एक टीम लगाई गई है। उसके गिरफ्त में आने के बाद ही ये खुलासा होगा कि ये जाली नोट कहां बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed