फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police Action Four named accused arrested in Saurabh Singh murder case

वाराणसी पुलिस का एक्शन: सौरभ सिंह हत्याकांड में चार नामजद आरोपी गिरफ्तार, जमीन के विवाद में हुई थी वारदात

Fri, 03 Jul 2026 03:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 03 Jul 2026 03:55 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में जमीन के विवाद में सौरभ हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
Varanasi Police Action Four named accused arrested in Saurabh Singh murder case
सौरभ सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में रंजिश और जमीनी विवाद में सौरभ सिंह हत्या में चार नामजद आरोपियों को सिंधोरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में रिशु सिंह, देवी सिंह, राजेश सिंह, गोलू सिंह शामिल हैं। जबकि नामजद बबलू सिंह और हरिओम सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

विज्ञापन


क्या है मामला
सिंधोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मझांवा में पट्टीदारों के बीच बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था। प्रथम पक्ष के सौरभ सिंह (पुत्र सर्वेश सिंह) और द्वितीय पक्ष के रिशु सिंह व अन्य के बीच आपसी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर झड़प हुई। इस दौरान सौरभ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


सौरभ सिंह के पिता की तहरीर पर थाना सिंधोरा में छह नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसमें बबलू सिंह, रिशु सिंह, देवी सिंह, राजेश सिंह, गोलू सिंह और हरिओम सिंह को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन), अपर पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) और सहायक पुलिस आयुक्त (पिंडरा) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अन्य आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed