फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Parade of traffic police personnel held at 10 pm, Joint Commissioner of Police took class

Varanasi: रात 10 बजे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की कराई गई परेड, JCP बोले- मुस्तैदी के साथ करें ड्यूटी

Sat, 04 Nov 2023 11:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 04 Nov 2023 11:18 AM IST
सार

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि आप सभी आठ घंटे की ड्यूटी मुस्तैदी से जिम्मेदारीपूर्वक करें। उसमें किसी भी किस्म की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औचक निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Varanasi: Parade of traffic police personnel held at 10 pm, Joint Commissioner of Police took class
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की परेड के बाद उन्हें संबोधित करते जेसीपी डॉ. के एजिलरसन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की नाराजगी के बाद शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन को जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार की रात 10 बजे उन्हाेंने पुलिस लाइन ग्राउंड में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की परेड कराई।

विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि आप सभी आठ घंटे की ड्यूटी मुस्तैदी से जिम्मेदारीपूर्वक करें। उसमें किसी भी किस्म की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औचक निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी। पुलिस लाइन ग्राउंड में संयुक्त पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक पुलिस के सभी कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल प्रोन्नत, टीएसआई और टीआई से बात की। उनकी समस्या जानी और उनके सुझाव यातायात व्यवस्था के संबंध में लिए। उन्होंने कहा कि जिसकी जहां ड्यूटी लगे वह जिम्मेदारी के साथ तैनात रहे। ट्रैफिक पुलिस कर्मी पब्लिक के साथ अच्छे से पेश आएं और दुर्व्यवहार की शिकायत न आए।
विज्ञापन


चार घंटे की ड्यूटी के बाद चार घंटे का आराम
संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन ने कहा कि जल्द ही शहर के चार से पांच प्वाइंट पर एक नया प्रयोग किया जाएगा। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चार घंटे की लगाई जाएगी। फिर, उन्हें चार घंटे का आराम दिया जाएगा और फिर चार घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी। देखा जाएगा कि इस प्रयोग का यातायात व्यवस्था पर क्या सकारात्मक असर पड़ता है। परिणाम अच्छा रहा तो इस व्यवस्था को पूरे शहर में लागू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed