फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi pakke mahal old buildings are in danger

बांस-बल्ली के सहारे टिकी हैं पक्के महाल की दीवारें, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Tue, 27 Jun 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 27 Jun 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
varanasi pakke mahal old buildings are in danger
पांच साल पहले चिह्नित हुए भवनों पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
मानसून अपनी दस्तक दे चुका है। वहीं नगर निगम प्रशासन ने शहर में जर्जर भवनों के खिलाफ अब तक कोई अभियान नहीं चलाया है और न ही कोई कार्रवाई की गई। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बारिश में बड़ा हादसा हो सकता है। बांस-बल्ली के सहारे दीवारें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


नगर निगम की सूची में करीब 125 ऐसे जर्जर भवन हैं जिन्हें ढहाने के लिए चिह्नित किया जा चुका है। इसमेें ज्यादातर मकान भेलूपुर, आदमपुर और कोतवाली जोन में हैे। यह पूरा इलाका पक्के महाल का है।
विज्ञापन


किराएदारी और विवाद केचलते मकानों को ढहाया नहीं जा रहा है। जो बिना विवाद के हैँ उन्हें भी नगर निगम ढहाने की कार्रवाई नहीं कर रहा है।
नगर निगम प्रशासन किराएदारी और मामला कोर्ट का बताकर पल्ला झाड़ लेता है।

करीब सवा सौ ऐसे जर्जर भवनों में सैकड़ों परिवार रहते हैं। पक्के महाल में गंगा किनारे 200 मीटर के दायरे में नए निर्माण पर रोक भी है। इसके चलते जो निर्माण कराना भी चाहता है तो वह नहीं करा पाता। कुछ विवाद के कारण मामला फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर कैलाश सिंह का कहना है कि चिह्नित भवनों को ढहाने केलिए गृहस्वामियों को कई बार नोटिस दी जा चुकी है लेकिन कहीं मुकदमा है तो कहीं किराएदारी का विवाद है। इसके चलते कार्रवाई नहीं हो पाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed