{"_id":"6475b64268732bb6d9022f95","slug":"varanasi-pac-constable-dies-after-being-hit-by-a-truck-in-ramnagar-police-engaged-in-investigation-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रामनगर में ट्रक की चपेट में आने से पीएसी के सिपाही की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रामनगर में ट्रक की चपेट में आने से पीएसी के सिपाही की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 30 May 2023 02:09 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 30 May 2023 02:09 PM IST
सार
पीएसी 12 वीं वाहिनी की एक टीम सोनभद्र स्थित घुर्मा जेल पहुंची थी। रामकृत भी वहीं जाने के लिए निकले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएसी क अधिकारी व परिजनों टो सूचित कर शव को कब्जे में ले अगली कार्रवाई में जुटी।
विज्ञापन
पीएसी के सिपाही रामकृत सिंह यादव (44)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी पुलिस चौकी के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से फतेहपुर 12वीं वाहिंनी पीएसी में तैनात चालक रामकृत सिंह यादव (44) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गाजीपुर जिले के सरौली उफ् पहेतिया निवासी रामकृत अजनबी बाइक सवार से लिफ्ट मांग कर टेंगरामोड़ जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ईश्वर की मर्जी या होनी: कन्यादान के बाद बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, बिन बताए बरात को किया विदा
विज्ञापन
पीएसी 12 वीं वाहिनी की एक टीम सोनभद्र स्थित घुर्मा जेल पहुंची थी। रामकृत भी वहीं जाने के लिए निकले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएसी के अधिकारी व परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में ले लिया और अगली कार्रवाई में जुटी।
विज्ञापन