फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi only get 20 hours of electricity

सीएम का दावा बनारस को 24 घंटे मिल रही बिजली, जानें हकीकत

Sun, 26 Feb 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 26 Feb 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
Varanasi only get 20 hours of electricity
अखिलेश यादव, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी

पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां बिजली व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया तो वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए पीएम को गंगा की कसम खाकर बोलने की चुनौती दे डाली। पीएम-सीएम के इस वाक्युद्ध में बिजली विभाग का फ्यूज उड़ गया है।

विज्ञापन


सीएम ने वाराणसी की विद्युत आपूर्ति को लेकर पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन से जवाब तलब किया है। इस पर चेयरमैन ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. के एमडी से जवाब मांगा है। इसके बाद से पूरे विभाग में हड़कंप मचा है। विभाग आपूर्ति से संबंधित दस्तावेज संभालने में जुटा है।
विज्ञापन


पीएम के संसदीय क्षेत्र में भले ही राज्य सरकार शहरी इलाकों को 24 घंटे बिजली देने का वायदा कर रही है लेकिन हकीकत इससे जुदा है। विकास कार्यों के नाम पर हो रही खुदाई की आड़ में प्रतिदिन औसतन तीन से चार घंटे बिजली कट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं पांच से आठ घंटे तो कहीं दो से तीन घंटे की कटौती हो रही है। जिसे विभागीय अधिकारी भी स्वीकार करते हैं लेकिन बोलने से कतराते हैं।  शहरी इलाकों में 400 से 425 मेगावाट प्रतिदिन बिजली की डिमांड है। पारेषण को 400 मेगावाट बिजली मिल रही है।

25 मेगावाट का जो अंतर आ रहा है, उसे मेंटेन करने के लिए ही बगैर किसी सूचना के कटौती की जा रही है। इस कटौती का कोई रिकार्ड भी नहीं रखा जाता। यही कारण है कि 24 घंटे का शेड्यूल फॉलो ही नहीं हो रहा है। 

भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त कर रहीं कार्यदायी संस्थाएं

Varanasi only get 20 hours of electricity
पीएम नरेंद्र मोदी

कटौती के बारे में पारेषण के अधिकारी कहते हैं कि केवल मरम्मत के नाम पर ही कुछ देर के लिए आपूर्ति बंद होती है। अमूमन आपूर्ति 24 घंटे की है। शहरी इलाके में 24 घंटे, तहसील में 20 घंटे और देहात में 16 घंटे आपूर्ति के शेड्यूल का पालन किया जाता है।  

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार ने कहा कि विकास कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के चलते भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से कटौती झेलनी पड़ रही है।

बीते दिनों 17 और 18 फरवरी को मकबूल आलम रोड पर जल निगम ने पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की और बिजली विभाग की केबल काट दी। इसे दुरुस्त करने के लिए भी आसपास के कई इलाकों में बिजली कटौती की गई।

महानगर में 24 घंटे आपूर्ति जारी है। साथ ही विकास कार्य में जुड़े कार्यदायी संस्थाओं से अपील की कि सड़कों की खुदाई से पूर्व विद्युत विभाग को भी सूचित करें ताकि कटौती को टाला जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed