{"_id":"650997b7b0a170572d08eba5","slug":"varanasi-on-ganesh-chaturthi-namami-gange-awakened-the-spirit-of-cleanliness-at-ganesh-ghat-performed-aarti-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गणेश चतुर्थी पर नमामि गंगे ने गणेश घाट पर जगाई स्वच्छता की अलख, उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गणेश चतुर्थी पर नमामि गंगे ने गणेश घाट पर जगाई स्वच्छता की अलख, उतारी आरती
Tue, 19 Sep 2023 06:15 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 19 Sep 2023 06:15 PM IST
सार
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भगवान गणेश प्रकृति के संरक्षण का संदेश देते हैं। गंगा को स्वच्छ बनाना है, जिसके लिए हमें मिलकर शुरुआत करनी है। गणेश चतुर्थी के शुभ दिन हम यह संकल्प लें कि गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी: गणेश चतुर्थी पर नमामि गंगे ने गणेश घाट पर जगाई स्वच्छता की अलख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में मां गंगा के तट के साथ ही भगवान शिव-पार्वती के परिवार की भी प्रमुखता से मान्यता है। इसी कारण से प्रथम पूज्य गणेश जी को भी समर्पित एक घाट चौरासी प्रमुख घाटों में अपना स्थान रखता है। गंगेय - गंगा पुत्र भी कहे जाने वाले भगवान श्री गणेश की संकष्टी गणेश चतुर्थी पर नमामि गंगे ने गणेश घाट पर स्वच्छता की अलख जगाई। गणेश घाट के गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी महाराज की पूजा अर्चना कर सभी के लिए कल्याण, सुख- समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बीएचयू की छात्रा का गजब का शोध: तुलसी और फूलों के बीज से बनेगी पैकिंग सामग्री, उगा सकेंगे पौधे
विज्ञापन
प्रकृति के संरक्षक व दिव्यज्ञान के प्रतीक भगवान गणेश की पर्यावरण संरक्षण की कामना से आरती उतारी । लोक मंगल की कामना से गणेश जी को मोदक का भोग लगाया। गणेश घाट का परिसर जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, प्रणम्य शिरसा देवम गौरी पुत्रम विनायकम एवं वक्रतुंडाय एकदंताय श्री गणेशाय धीमही जैसे भजनों से सराबोर हो गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भगवान गणेश प्रकृति के संरक्षण का संदेश देते हैं। गंगा को स्वच्छ बनाना है, जिसके लिए हमें मिलकर शुरुआत करनी है। गणेश चतुर्थी के शुभ दिन हम यह संकल्प लें कि गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं करेंगे। गंगा निर्मलीकरण के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, राममूरत मिश्रा, राणा प्रताप, शिव गुप्ता, सितारा देवी, गीत देवी, छोटू आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन