Varanasi News: NSUI के प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के सचिव को मिली अग्रिम जमानत; मोहन भागवत से जुड़ा है केस
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के सचिव को एक-एक लाख की दो जमानतें और बंधपत्र देने पर अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इन लोगों ने महाकुंभ में मोहन भागवत को नहलाने के दौरान प्रदर्शन किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ प्रमुख मोहन भागवत को महाकुंभ के जल से नहलाने के दौरान धरना-प्रदर्शन और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों को कोर्ट से राहत मिली है। प्रभारी अपर जिला जज (अष्टम) विनोद कुमार की अदालत ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय और युवा कांग्रेस के सचिव अनुपम राय को गिरफ्तार करने की दशा में एक-एक लाख की दो जमानतें और बंधपत्र देने पर अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ विकल शाण्डिल्य को सूचना मिली की 20-25 की संख्या में लोग काशी विद्यापीठ के गेट नंबर 1 से निकलकर हाथ में गंगाजल व संघ प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीर के साथ नारेबाजी कर रहे हैं।
साजन तिराहे की तरफ से वीर बाबा मंदिर चंदुआ सट्टी के पास पहुंचे तो ऋषभ पांडेय, अनुपम राय, विकास सिंह व अनिरुद्ध सिंह 20 साथियों के साथ मिले। अनधिकृत तरीके से निकाले जा रहे जुलूस को पुलिस वालों ने वीर बाबा मंदिर चंदुआ सट्टी के पास रोकने की कोशिश की।
साथ ही उन्हें समझाने लगे तो ये लोग नहीं माने और पुलिस वालों से झड़प की। साजन तिराहे की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया। सिगरा थाने में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में दोनों आरोपियों ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी।
शैक्षिक सामग्री बनाने के लिए कार्यशाला आज
पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के तहत 100 ई-शैक्षिक सामग्री (वीडियो) बनाने के लिए मंगलवार को राज्य हिंदी संस्थान पुलिसलाइन में कार्यशाला होगी। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. प्रदीप जायसवाल ने बताया कि इन चैनलों पर कक्षा एक से 12 तक के हिंदी और संस्कृत विषय के पाठ्यक्रम पर आधारित शैक्षिक सामग्री तैयार करने के लिए स्क्रिप्ट लेखन और वीडियो की शूटिंग/एडिटिंग कराई जाएगी। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता, राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और परिषदीय शिक्षकों भाग लेंगे।