फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Now schools will remain closed till 22 January

Varanasi : अब 22 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल, भीषण ठंड और कोहरे के कारण बढ़ाई गईं छुट्टियां

Sat, 20 Jan 2024 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 12:34 AM IST
सार

21 जनवरी को रविवार है। 22 जनवरी को सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में अब स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे जबकि शिक्षक, शिक्षामित्र समेत अन्य कर्मियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य प्रशासकीय कार्य करने का आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Varanasi: Now schools will remain closed till 22 January
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए एक बार फिर से कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद कर दिया है। 21 जनवरी को रविवार है। 22 जनवरी को सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में अब स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे जबकि शिक्षक, शिक्षामित्र समेत अन्य कर्मियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य प्रशासकीय कार्य करने का आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


वाराणसी में ठंड का सितम जारी है। कोहरे का असर ट्रेनों-विमानों के साथ ही इलेक्ट्रिक बसों पर भी होने लगा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पछुआ हवाओं ने काशी के लोगों को कंपा दिया है। शुक्रवार की सुबह कोहरे का असर कम रहा लेकिन गलन बरकरार रही। ठंड के चलते लोग आग जलाकर सेकते नजर आए। वहीं बाहर निकलने वाले लोग खुद को गर्म कपड़ों में लपेटे हुए दिखे। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि रविवार तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed