फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Youth who came for cremation at Adikeshav Ghat dies due to drowning in Ganga

वाराणसी न्यूज: आदिकेशव घाट पर शवदाह करने आए युवक की गंगा में डूबने से मौत, मचा कोहराम

Wed, 25 Oct 2023 06:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 25 Oct 2023 06:00 PM IST
सार

चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौराकला की लखराव बस्ती का रहने वाला लाले राजभर (34) वर्ष मंगलवार की दोपहर गांव के एक व्यक्ति की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए आदिकेशव घाट गया था। अंत्येष्टि के बाद वह ग्रामीणों के साथ गंगा में स्नान करने लगा। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

विज्ञापन
Varanasi News: Youth who came for cremation at Adikeshav Ghat dies due to drowning in Ganga
लाले राजभर - फोटो : संवाद

विस्तार

आदिकेशव घाट पर शवदाह के बाद गंगा में स्नान कर रहा युवक पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में जाकर डूब गया। आदमपुर थाने की पुलिस की सूचना पर आए एनडीआरएफ के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकला।

विज्ञापन

चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौराकला की लखराव बस्ती का रहने वाला लाले राजभर (34) वर्ष मंगलवार की दोपहर गांव के एक व्यक्ति की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए आदिकेशव घाट गया था। अंत्येष्टि के बाद वह ग्रामीणों के साथ गंगा में स्नान करने लगा। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक जब वह ऊपर नहीं आया तो गांव के लोगों ने उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर आदमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि लाले चार भाइयों में सबसे बड़ा था। तीन बेटियों और एक बेटे का पिता लाले मजदूरी कर परिवार चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed