फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Video with pistol uploaded on social media to impress, two arrested

Varanasi News:धाक जमाने के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड की तमंचा संग वीडियो, दो गिरफ्तार

Mon, 08 Apr 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Video with pistol uploaded on social media to impress, two arrested
अपने परिचितों के बीच धाक जमाने के लिए सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो पोस्ट करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। लंका और लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों के पास से दो तमंचा, एक कारतूस और 2.290 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। नगवां चौकी प्रभारी अजय कुमार और दरोगा विवेक सिंह की टीम ने युवक की पहचान मदरवा, सामने घाट निवासी उत्तम राजभर के रूप में की, फिर दबिश देकर उसे सामने घाट इलाके से गिरफ्तार किया गया। उत्तम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य आरोपों में छह मुकदमे दर्ज थे। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और 2.290 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

उधर, लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि दरोगा संतोष कुमार की टीम ने तमंचा लहराने वाले व्यक्ति की पहचान विराट नगर कॉलोनी, पांडेयपुर निवासी जान मोहम्मद उर्फ जानू के रूप में की। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जान मोहम्मद ने बताया कि अपने दोस्तों के बीच हनक बनाने के लिए तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed