फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi news

कितने शिक्षकों का हुआ अंतर जनपदीय स्थानांतरण, अधिकारियों को नहीं पता

Fri, 29 Jan 2021 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
varanasi news
वाराणसी। लंबे अरसे से परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों के लिए कार्यमुक्ति व कार्यभार ग्रहण करने की तिथि निर्धारित कर दी है। स्थानांतरित अध्यापकों को 1-2 फरवरी को जिले से कार्यमुक्त किया जाएगा। और दूसरी जगह पर उन्हें 4-5 फरवरी को कार्यभार ग्रहण करना होगा।
विज्ञापन

जिले में तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत गैर जनपद निवासी शिक्षकों को अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार था। प्रक्रिया शुरू हुई तो जिले के 68 से अधिक शिक्षकों ने अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन किया अब अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए चयनित शिक्षकों का इंतजार समाप्त होने वाला है। लेकिन शासन से स्थानांतरित शिक्षकों की सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की गई है। सूची न आने आने की वजह से बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को भी नहीं पता चल पा रहा है कि जिले से कितने शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है।
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की तादाद भले ही 68 है, वहीं दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर जिले में आने वाले शिक्षकों की संख्या 104 थी। बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि जिले में जो तबादले होने हैं उनमें 68 शिक्षक शामिल थे, लेकिन उनमें से कितने शिक्षकों का तबादला आवेदन स्वीकार हुआ इसकी जानकारी उनकों भी नहीं है, इसकी जानकारी केवल संबंधित शिक्षकों के पास ही है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि जिले को कितने शिक्षक मिलेंगे वो भी अभी तक स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानांतरित शिक्षकों की कोई सूची शासन द्वारा अब तक विभाग को नहीं भेजी गई है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि जिले से कितने शिक्षक स्थानांतरित होंगे, हालांकि माना जा रहा है कि कार्यमुक्ति के पहले तक सूची आ जाए।- राकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed