फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Utility shifting work stuck due to encroachment

Varanasi News:अतिक्रमण के चलते यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम अटका

Mon, 22 Apr 2024 04:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Utility shifting work stuck due to encroachment
अतिक्रमण के चलते यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम अटकने से महाश्मशान घाट पर होने वाला निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। पिछले दिनों सभी विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सभी बाधाओं को दूर करने की योजना बनाई थी लेकिन अब तक यह काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर अत्याधुनिक श्मशान घाट का निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा होने पर संशय है। यहां पर पाइलिंग होने वाले हैं। जिसके चलते आसपास के पुराने भवनों के गिर सकते हैं। इसे देखते हुए पुराने भवनों के प्रभावित हिस्से को तोड़ना है। इसके अलावा यहां पर कई ट्रांसफॉर्मर और बिजली के तारों को शिफ्ट करना है। इसके अलावा पेयजल और सीवर की लाइनें हैं। जिन्हें शिफ्ट करना बाकी है। कई जगहों पर फसाड और स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं हैं। जिन्हें हटवाना है।
विज्ञापन

श्मशान के सास निर्माण सीएसआर फंड से हो रहा है। यहां जो यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम होना है वह संबंधित विभागों को अपने खर्चे पर करना है। इसके बाद भी बिजली विभाग, नगर निगम, जलकल, जल निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे यूटिलिटी शिफ्टिंग न होने से काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम करने के लिए विभागों के पास नक्शा भी नहीं
काम करने वालों ने बताया कि अभी तक संबंधित विभागों के पास नक्शा भी नहीं है। जिसके चलते ये लोग काम को जल्दी नहीं निपटा पा रहे हैं। कई बार बिजली के तारों, पेयजल और सीवर लाइनों के बाबत नक्शा मांगा गया। लेकिन वे अब तक दिखा नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed