फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Tourists get facilities by removing night market religious glimpses front cantt station

Varanasi News: नाइट मार्केट हटाकर पर्यटकों को मिलेंगी सुविधाएं, स्टेशन के बाहर निकलते दिखेगी धार्मिक झलक

Fri, 20 Jun 2025 05:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 05:23 AM IST
सार

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने ओवरब्रिज के नीचे अब नाइट बाजार हटाया जाएगा। यहां पर काशी आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वेंडर्स को लहरतारा के पास कैंसर अस्पताल के आसपास जगह दी जाएगी।

विज्ञापन
Varanasi News Tourists get facilities by removing night market religious glimpses front cantt station
नाइट बाजार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाइट मार्केट हटाकर पर्यटकों की सुविधाओं से कैंट का इलाका लैस होगा। कैंट स्टेशन के बाहर निकलते ही काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक झलक दिखेगी। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि बेहतर यातायात के लिए चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे विकसित नाइट बाजार को खत्म कर इसे पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। कहा कि देश स्तर पर 18 जगहों को विकसित करने की योजना है। इसमें वाराणसी का कैंट शामिल है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन


वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और दर्शनार्थियों को शहर में प्रवेश करते ही एक उत्तम अनुभव देने के लिए कार्य किया जाएगा। यहां के वेंडर्स को लहरतारा के पास कैंसर अस्पताल के आसपास जगह दी जाएगी। कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट (सीएंडडी) से निर्माण कार्य पूरा होगा। साथ ही अधिकतम संसाधनों को फिर से उपयोग में लाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में सकारात्मक विकास में लहरतारा, चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अर्बन प्लेसमेकिंग कार्य को एक नवीन रूप में विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को सुगम करना है। यहां बेंच, पाथवे, ई रिक्शा के लिए चार्जिंग स्टेशन होगा। 

सौंदर्यीकरण के लिए स्कल्पचर, डेकोरेटिव लाइट, वृहद हॉर्टिकल्चर के कार्य, एडवरटाइजिंग पैनल, यातायात की सुगमता और सुरक्षा के दृष्टिगत टेबल टॉप क्रॉसिंग के कार्य होंगे। यहां का अनुबंध कार्यदायी संस्था मेसर्स श्रेया इंटरप्राइजेज से हुआ था। अनुबंध समाप्त करने के बाद इसे खाली कराने का कार्य जल्द शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed