{"_id":"684c5c0a7b7b2f78ca0cbdd4","slug":"varanasi-news-three-inspectors-got-zero-marks-in-evaluation-salary-will-deducted-action-taken-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में तीन दरोगा का कटेगा वेतन: मूल्यांकन में मिला जीरो नंबर, DCP गोमती जोन की कार्रवाई; दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में तीन दरोगा का कटेगा वेतन: मूल्यांकन में मिला जीरो नंबर, DCP गोमती जोन की कार्रवाई; दी हिदायत
Sat, 14 Jun 2025 05:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 14 Jun 2025 05:43 AM IST
सार
वाराणसी में तीन पुलिसकर्मियाें पर कार्रवाई की गई है। मासिक कार्य मूल्यांकन की समीक्षा में यह एक्शन लिया गया है। डीसीपी आकाश पटेल ने पुलिसकर्मियों को लगन के साथ काम करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
वाराणसी में पुलिसकर्मियों पर की गई कार्रवाई।
- फोटो : istock
विस्तार
मासिक कार्य मूल्यांकन में जीरो नंबर पाने वाले गोमती जोन के तीन सब इंस्पेक्टर का पांच-पांच दिन का वेतन काटा जाएगा। इसकी विभागीय प्रक्रिया डीसीपी गोमती जोन ने शुरू करा दी है।
विज्ञापन
डीसीपी आकाश पटेल ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गोमती जोन के सब इंस्पेक्टर के मासिक कार्य मूल्यांकन की समीक्षा की गई। राजातालाब थाने के एसआई अनिल कुमार सिंह, सिंधोरा थाने के एसआई अजय कुमार राय और जंसा थाने के एसआई मनोज कुमार सिंह को अप्रैल माह से जीरो नंबर मिल रहा है।
विज्ञापन
तीनों सब इंस्पेक्टर को चेतावनी देने के बाद भी उनकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए उनका पांच-पांच दिन का वेतन काटने की प्रक्रिया शुरू की गई है। डीसीपी गोमती जोन ने कहा कि सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ सब इंस्पेक्टर के कार्यों का प्रभावी तरीके से पर्यवेक्षण करें।
विज्ञापन
शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट भेजें। भविष्य में यदि कोई भी पुलिसकर्मी निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में विफल पाया गया तो उसके विरुद्ध वेतन कटौती, वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि में प्रतिकूल टिप्पणी या अन्य कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।