{"_id":"633c2073214c6b41db65bf9b","slug":"varanasi-news-the-first-delegation-of-sco-reached-kashi-the-decorated-elephants-gave-a-grand-welcome","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: SCO का पहला प्रतिनिधि मंडल काशी पहुंचा, सजे-धजे हाथियों ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: SCO का पहला प्रतिनिधि मंडल काशी पहुंचा, सजे-धजे हाथियों ने किया भव्य स्वागत
Tue, 04 Oct 2022 06:11 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 04 Oct 2022 06:11 PM IST
सार
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में रूस का प्रतिनिधिमंडल पहुंच गया है। तीन में से दो प्रतिनिधि सोमवार को वाराणसी पहुंच गए थे वहीं एक मंगलवार को आए। पहले प्रतिनिधि मंडल के स्वागत में विशेष कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन
रामनगर में एससीओ के प्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संघाई सहयोग संगठन ( एससीओ) के दो देशों के प्रतिनिधि मंगलवार की दोपहर रामनगर किला पहुंचे और उन्होंने किले का अवलोकन किया। हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामनगर की रामलीला देखना था लेकिन समयाभाव के चलते उन्होंने सिर्फ किले में काशीराज के प्रतिनिधि अनंत नारायण सिंह द्वारा किये जा रहे शस्त्र पूजन को देखा और वापस चले गए। बता दें कि संघाई सहयोग संगठन ( एस सी ओ) की ओर से काशी को एक साल के लिए सांस्कृतिक व पर्यटन की राजधानी घोषित किया गया है। संगठन देशों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान के क्रम में दो देशों के प्रतिनधि मंगलवार की दोपहर दो बजे रामनगर किला पहुंचे।
विज्ञापन
इनमें नई दिल्ली के कजाकिस्तान प्रथम सचिव अरदक ककिमझनोव और किर्गिस्तान की प्रथम सचिव मिस असेल अकमतकैली शामिल थी। उनका यहां पहुंचने पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों और किले के अधिकारियों ने स्वागत किया। चूंकि उसी समय अनंत नारायण सिंह दशहरा पर्व के निमित्त शस्त्र पूजा पर बैठने जा रहे थे, लिहाजा दोनों सदस्यों ने किले का नजारा लिया और शस्त्र पूजा का विधि विधान देखा। इसके बाद वे वापस लौट गए। जबकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें रामनगर के लंका मैदान पर होने वाली रामलीला भी देखना था।
विज्ञापन
सजे-धजे हाथियों ने किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार इस दल में उज्बेकिस्तान के प्रतिनधि को भी शामिल होना था। वैसे इन तीनों देशों के प्रतिनिधियों को छह अक्टूबर तक काशी प्रवास करना है। बता दें कि एस सी ओ में भारत के साथ चीन, रूस, कजाकिस्तान,किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, उजबेकिस्तान और पाकिस्तान सदस्य हैं। आगामी एक साल तक इन देशों के प्रतिनिधियों का विभिन्न अवसरों पर काशी आने का कार्यक्रम तय किया गया है।