UP: JEE की छात्रा की माैत मामले में SIT का होगा गठन, CM ने बिहार में किया एलान; बोले- सुरक्षित होंगी बेटियां
सासाराम की बेटी और JEE की तैयारी कर रही छात्रा स्नेहा सिंह कुशवाहा की वाराणसी में संदिग्ध परिस्थितियों में माैत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि वाराणसी पुलिस मामले को आत्महत्या बताकर सबूत मिटाने और हॉस्टल मालिकों को बचाने में जुटी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: वाराणसी में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही बिहार की छात्रा स्नेहा कुशवाहा की माैत मामले में एसआईटी का गठन किया जाएगा। उक्त बातें बिहार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वे एक मंच से भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि दोषी को सख्त सजा दी जाएगी। बेटी का सम्मान के साथ बिहार की हर बेटी को सुरक्षा मिलेगी।
बिहार के सासाराम निवासी स्नेहा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने आनन फानन हरिश्चंद्र घाट पर दाह संस्कार कराया था। सासाराम से वाराणसी पहुंचे परिजनों का विरोध चर्चा में रहा। पिता सुनील कुमार कुशवाहा ने हॉस्टल संचालक रामेश्वर पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
हालांकि, विवेचना के दौरान स्नेहा के सोशल मीडिया फ्रेंड शिवम पांडेय का नाम प्रकाश में आया था। व्हाटसएप चैटिंग के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बना उसे बीते पांच जुलाई को उसे जेल भेज दिया था। सत्र अदालत से जमानत रद्द होने के बाद याची ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।