Varanasi News: कमरे में बड़ी बहन की लाश देख उड़े होश, 11वीं की छात्रा ने उठाया खाैफनाक कदम; कोहराम
Varanasi News: शिवपुर में 11वीं की 17 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार को घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय माता-पिता काम पर गए थे। छोटी बहन ने कमरे में लटका शव देखा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: शिवपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर इलाके में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां कक्षा 11 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं और गुरुवार सुबह करीब 10 बजे काम पर चले गए थे। कुछ देर बाद उसकी मां भी, जो एक निजी विद्यालय में दाई का कार्य करती हैं, अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकल गईं। परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनमें मृतका दूसरे नंबर की थी।
घटना के समय बड़ी बहन कोचिंग पढ़ने गई हुई थी, जबकि सबसे छोटी बहन घर के दूसरे कमरे में मौजूद थी। दोपहर करीब 12:30 बजे छोटी बहन किसी काम से अपनी बहन को बुलाने पहुंची, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर उसने कूलर के लिए छोड़ी गई खिड़कीनुमा जगह से कमरे के भीतर झांका तो उसके होश उड़ गए। छात्रा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी।
छोटी बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोला और छात्रा को नीचे उतारकर तत्काल दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना से परिवार गहरे सदमे में है, जबकि पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।