फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News porter died after falling to floor after being electrocuted not murdered post-mortem confirmed

Varanasi News: हत्या नहीं करंट लगने के बाद फर्श पर गिरने से हुई थी पल्लेदार की मौत, पोस्टमार्टम में पुष्टि

Sat, 25 Oct 2025 03:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 03:39 PM IST
सार

वाराणसी के पंचक्रोशी सब्जी मंडी में पल्लेदार की लाश मिलने की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार करंट लगने से माैत हुई है।

विज्ञापन
Varanasi News porter died after falling to floor after being electrocuted not murdered post-mortem confirmed
प्रकाश यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचक्रोशी सब्जी मंडी में पल्लेदार प्रकाश यादव की हत्या नहीं हुई थी बल्कि करंट लगने के बाद फर्श पर गिरने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दाहिने हाथ की अंगुली और अंगूठे में करंट की पुष्टि हुई है। सीसी कैमरे में तीन युवक चिह्नित हुए, लेकिन उनकी गतिविधियां संदिग्ध नहीं दिखी। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। सारनाथ एसीपी विदुष सक्सेना और थाना प्रभारी शिवानंद ने शुक्रवार को परिजनों और पल्लेदारों, आढ़तियों से भी पूछताछ की है। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि करंट लगने के बाद अचानक फर्श पर गिरने से प्रकाश के चेहरे पर चोट लगी। खून अधिक बहने के कारण परिजनों को लगा कि किसी ने वार कर हत्या की है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। 
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ में पता चला कि 25 साल से प्रकाश यादव पंचक्रोशी में पल्लेदारी करता था। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सेनपुर टेकुरी निवासी प्रकाश यादव का शव बीते गुरुवार को पंचकोशी सब्जी मंडी स्थित आढ़त की दुकान में मिला था। मुंह के पास चोट के निशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन पहले शव को सब्जी मंडी से घर ले गए। बाद में चेहरे पर निशान देखने के बाद शव लेकर पुन: सब्जी मंडी पहुंचे। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आढ़ती समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed