फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Passengers increased by 5.48% in five months 2.45 crore people travelled by train

Varanasi News: पांच महीने में बढ़े 5.48 फीसदी यात्री, 2.45 करोड़ ने किया ट्रेन का सफर; सुविधाओं पर होगा विमर्श

Thu, 11 Sep 2025 11:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 11:50 AM IST
सार

कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं और सहूलियत को बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श किए जा रहे हैं। काशी घूमने आने वाले यात्रियों को विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
Varanasi News Passengers increased by 5.48% in five months 2.45 crore people travelled by train
कैंट रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में इस इस साल अप्रैल से अगस्त तक 2.45 करोड़ यात्रियों ने ट्रेन का सफर किया है। यात्रियों की संख्या पिछले साल इसी समयावधि के दौरान यात्रियों की संख्या से 5.48 फीसदी अधिक है। इससे 528.68 करोड़ रुपये की आय हुई है। यह जानकारी रेलवे ने वाराणसी मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में दी।

विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता में लहरतारा स्थित भारतेंदु सभागार में हुई बैठक में सभी मंडलीय शाखाधिकारी और समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। आशीष जैन ने कहा कि बैठक का उद्देश्य मंडल के स्थानीय यात्रियों की आवश्यकताओं और सुविधाओं के बारे में विचार विमर्श करना है। 
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के तहत उत्तर प्रदेश एवं बिहार के 15 जिलों में कुल 204 स्टेशन हैं। इसमें 115 क्रॉसिंग स्टेशन एवं 89 हॉल्ट स्टेशन है। इस वित्तीय वर्ष में अगस्त तक सघन टिकट जांच अभियान में 20609 मामलों में 14.41 करोड़ रुपये का रेल राजस्व हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लिए गए निर्णय

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि मंडल के 115 अनारक्षित काउंटरों पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए टिकटों के किराये के भुगतान के लिए यूपीआई (क्यूआरकोड) की सुविधा मिल रही है। मंडल के सभी 10 पार्सल लोकेशन पर पार्सल यातायात हेतु पीएमएस (पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम) लगा दिया गया है। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) राजेश कुमार सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) कौशलेश सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed