फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Only 12 colleges have certificate of NAAC accreditation process going on Sampurnanand

Varanasi News: नैक एक्रिडेशन का प्रमाण पत्र 12 कॉलेजों के ही पास, संपूर्णानंद में प्रक्रिया जारी; जानें अपडेट

Mon, 02 Jun 2025 04:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 04:52 PM IST
सार

स्कॉलरशिप को लेकर छात्र-छात्राएं अपने-अपने स्तर से फाॅर्म भरे हुए हैं। ईडब्ल्यूएस समेत आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रुकने का भय बना हुआ है। 

विज्ञापन
Varanasi News Only 12 colleges have certificate of NAAC accreditation process going on Sampurnanand
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

NAAC News: बिना राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ग्रेड प्राप्त वाले सैकड़ों कॉलेजों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ईडब्ल्यूएस समेत आरक्षित वर्ग के छात्र और छात्राओं को स्कॉलरशिप रुकने का डर सता रहा है।

विज्ञापन


जिले में सिर्फ 12 ही ऐसे कॉलेज हैं, जिनके पास वर्तमान में नैक का एक्रिडेशन प्रमाणपत्र मिला हुआ है। संपूर्णानंद संस्कृत विवि की ओर से सेल्फ स्टडी रिपोर्ट पिछले साल 25 जुलाई को सबमिट की जा चुकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि शासन के इस फैसले के बाद बनारस के 20 कॉलेजों ने नैक एक्रिडेशन के लिए आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश के समाज कल्याण विभाग ने स्कॉलरशिप के लिए नैक ग्रेडिंग अनिवार्य कर दिया है। फैसला लिया गया है कि बिना नैक प्रमाण पत्र वाले कॉलेज या विवि में आरक्षित वर्ग के छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में कई नामी-गिरामी कॉलेजों में पढ़ने वाले एक लाख छात्रों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई प्राइवेट कॉलेजों के पास वर्तमान में नैक का प्रमाणपत्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीओईएफएल परीक्षा में 2026 से होंगे बड़े बदलाव
विदेशी भाषा के तौर पर अंग्रेजी की परीक्षा (टीओईएफएल) 2026 से  एक व्यक्तिगत परीक्षण बन जाएगी। यह छात्र के प्रदर्शन के आधार पर वास्तविक समय में समायोजित होगी और इसमें एआई की मदद से सत्यापन की सुविधा भी दी जाएगी। टीओईएफएल और जीआरई जैसी परीक्षाएं आयोजित करने वाली शैक्षिक परीक्षण सेवा (ईटीएस) ने यह एलान किया है। इसका मुख्यालय अमेरिका के प्रिंसटन में है। 

ईटीएस टीओईएफएल परीक्षा में कई बदलाव और संवर्द्धन करेगी। इनमें से कुछ 30 मई, 2025 से और शेष 2026 से लागू किए जाएंगे। दो चरणों में लागू बदलाव में दूसरे चरण में 2026 से अनुकूलन परीक्षण  लागू होंगे। मसलन, टीओईएफएल आईबीटी पढ़ने और सुनने वाले अनुभागों के लिए एक बहु-चरणीय अनुकूली डिजाइन लागू होगा। 

इसका मतलब सवाल छात्र के उत्तरों के आधार पर बदलते रहेंगे। पुराने विषयों की जगह आधुनिक और समावेशी टॉपिक होंगे। परीक्षा का पैटर्न इस तरह से होगा कि वह असली शैक्षणिक माहौल जैसे कि ग्रुप डिस्कशन और प्रोजेक्ट वर्क को दिखाएगा। ईटीएस में ग्लोबल मोबिलिटी सॉल्यूशंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित शर्मा ने कहा, परीक्षण में ऐसी सामग्री का उपयोग किया जाएगा जो सांस्कृतिक पूर्वाग्रह को कम करने के लिए समीक्षा की गई हो।

इनके पास नैक ग्रेड का प्रमाणपत्र

विवि-कॉलेज प्रमाणपत्र की तिथि 
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ 18-10-2024
केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान 26-10-2022
वसंत कन्या महाविद्यालय 20-12-2024 
वसंता कॉलेज फ्रॉम वुमेन 02-08-2023 
डीएवी पीजी कॉलेज 01-05-2023
उदय प्रताप कॉलेज 09-05-2024
आर्य महिला पीजी कॉलेज 12-04-2022

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed