{"_id":"66698a56ba4b44c6840c419c","slug":"varanasi-news-huge-fire-in-factory-fire-brigade-and-people-made-great-efforts-loss-of-lakhs-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कारखाने में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड और लोगों ने की कड़ी मशक्कत; लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कारखाने में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड और लोगों ने की कड़ी मशक्कत; लाखों का नुकसान
Wed, 12 Jun 2024 05:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:16 PM IST
सार
Varanasi News: कटर मशीन से निकली चिंगारी के बाद लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने बाल्टी से पानी फेंककर आग पर काबू पाने की कोशिश की। तब तक फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आग लगने के बाद का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर पंचायत भवन के पास साड़ी के डिब्बे बनाने वाले कारखाने में बुधवार की दोपहर आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, कमलेश पटेल तीन भाई हैं। उनके पिता साड़ी के डिब्बे बनाने के प्रिंटिंग का कारखाना चलाते थे। उनकी मृत्यु कोरोना काल में हो गई थी। पिछले चार जून को तीनों भाइयों के सहमति से कारखाने की खराब हो चुकी मशीनों व सामान को बेचने की सहमति बनी थी।
इसी को लेकर बुधवार की सुबह से एक मशीन को गैस कटर से कटवा रहे थे तभी गैस कटर मशीन से निकली चिंगारी बगल में रखे खराब केमिकल के डिब्बों पर पड़ी जिसके चलते आग लग गई।
विज्ञापन
कमलेश पटेल ने तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी और कारखाने के ऊपरी मंजिल पर उनके परिवार बगल की छत से निकल कर पड़ोसियों के यहां पहुंचकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। कमलेश पटेल के अनुसार इस आग से लाखों का नुकसान हुआ है।