{"_id":"68848053aae9e8d9a406203b","slug":"varanasi-news-good-news-for-tourists-visit-kashi-for-1199-rupees-two-new-e-buses-will-run-2025-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पर्यटकों के लिए अच्छी खबर...1199 रुपये में करिये काशी दर्शन, चलेंगी दो नई ई-बसें; जानें खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पर्यटकों के लिए अच्छी खबर...1199 रुपये में करिये काशी दर्शन, चलेंगी दो नई ई-बसें; जानें खास
Sat, 26 Jul 2025 12:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:44 PM IST
सार
वाराणसी में आने वाले पर्यटकों की सुविधा और सहूलियत के लिए नई पहल होगी। अब एसी बस में बैठकर वे गंगा आरती से लेकर तमाम पर्यटन स्थलों पर जा सकेंगे। एक प्राइवेट कंपनी इन बसों का संचालन करेगी।
विज्ञापन
गर्मी में काशी के घाटों का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi News: सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने जिले में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। जल्द ही एक विशेष काशी दर्शन एसी ई-बस सेवा शुरू होने जा रही है। इसमें 1199 रुपये में बाबा विश्वनाथ के दर्शन से लेकर गंगा आरती और नौका विहार तक का आनंद लोग ले सकते हैं।
विज्ञापन
पर्यटकों को कैंट से बस मिलेगी। यहां से बस अस्सी जाएगी। गंगा अरती के बाद पर्यटक अस्सी से दशाश्वमेध तक नौका विहार कर सकेंगे। फिर वापस अस्सी घाट आकर शहर के अन्य हिस्सों में जाएंगे। सबसे अंत में सारनाथ फिर यहां से कैंट छोड़ देगी। सेवा में दो बसें होंगी। इसका संचालन एक प्राइवेट कंपनी करेगी।
विज्ञापन
अगस्त में इसको शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें तीन से पांच वर्ष के बच्चों के लिए यह पैकेज 899 रुपये का होगा, जबकि तीन साल तक के बच्चे इसमें निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। काशी दर्शन सेवा में उन स्थानों का चयन किया जा रहा है, जहां लोग सबसे ज्यादा जाना चाहते है। यह पैकेज पर्यटकों को एसी बस में आरामदायक यात्रा का अनुभव भी देगा।
विज्ञापन
यहां-यहां जाएंगी ई-बसें
- अस्सी घाट पर सुबह की गंगा आरती
- संकट मोचन, दुर्गा कुंड और तुलसी मानस मंदिर
- बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन
- मां अन्नपूर्णा और मां विशालाक्षी
- काल भैरव मंदिर
- सारनाथ का भ्रमण, बौद्ध धर्म से जुड़े पुरातात्विक स्थल