फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Free parking for commercial vehicles at airport for seven minutes after which fine 500 rupees

Varanasi News: एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों के लिए सात मिनट तक मुफ्त पार्किंग, इसके बाद 500 रुपये जुर्माना

Tue, 14 Oct 2025 06:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 06:16 AM IST
सार

Varanasi News: निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने एयरपोर्ट प्रबंधन, पार्किंग मैनेजमेंट, टैक्सी यूनियन, प्रीपेड टैक्सी संचालकों एवं सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों के संग बैठक भी की।

विज्ञापन
Varanasi News Free parking for commercial vehicles at airport for seven minutes after which fine 500 rupees
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Babatpur Airport Varanasi: एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों की ओर से यात्रियों को बुकिंग के लिए दबाव डालने एवं मनमानी करने की शिकायत पर सोमवार को डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने फिर से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अब सभी कमर्शियल वाहनों के लिए प्रवेश के समय टोकन या टिकट लेना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन


इसमें वाहन संख्या और समय अंकित रहेगा। सात मिनट तक यह पार्किंग निशुल्क रहेगी। इसके बाद 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सादे वेश में पुलिसकर्मी एयरपोर्ट परिसर में तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि केवल प्रीपेड टैक्सी, ओला, उबर के रजिस्टर्ड वाहन ही अब यात्री पिक अप के लिए अधिकृत होंगे। 

विज्ञापन

दिखाई सख्ती

बिना टोकन अथवा अनधिकृत वाहन के प्रवेश पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ओला, उबर, प्रीपेड टैक्सी वाहन केवल ऑनलाइन बुकिंग, रनिंग आईडी या प्रीपेड पर्ची के आधार पर ही यात्रियों को ले जा सकेंगे, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, कोई भी व्यक्तिगत या अनधिकृत टैक्सी परिसर में खड़ी होकर यात्रियों को पिक नहीं कर सकेगी। पार्किंग प्रबंधन को निर्देशित किया कि बिना टोकन कोई भी वाहन एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश न करे। सभी टैक्सी यूनियनों एवं प्रीपेड टैक्सी संचालकों को कहा कि वे यात्रियों के प्रति शालीन, सहयोगात्मक एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं। 

यात्रियों से निर्धारित किराया ही वसूलें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, एडीसीपी वैभव बांगर, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed