फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi news Food was looted in mukhyamantri samuhik vivah many brides and grooms remained hungry

Varanasi: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में खाने की लूट, दूल्हा-दुल्हन भी रह गए भूखे; स्टाल छोड़कर भागे कर्मचारी

Fri, 16 May 2025 11:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 May 2025 11:34 AM IST
सार

हरहुआ के एक काॅलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दाैरान शादी की रस्मों के बाद खाने की लूट मच गई। लोग दोना-पत्तल लेकर भागते नजर आए। खान न मिल पाने के कारण कई लोग भूखे लाैट गए।

विज्ञापन
Varanasi news Food was looted in mukhyamantri samuhik vivah many brides and grooms remained hungry
पत्तल में पूड़ी भरकर ले जाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन काशी कृषक इंटर काॅलेज हरहुआ में किया गया था। यहां 197 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें चिरईगांव के 65, हरहुआ के 54, चोलापुर के 52, पिंडरा के 16, बड़ागांव के छह, आराजीलाइन के चार जोड़े शामिल रहे। इस दौरान चार जोड़ों का निकाह कराया गया।

विज्ञापन




यहां खाने के स्टाल पर लोगों को धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। कई दूल्हे ऐसे थे जिनके पिता को खाना तक नहीं नसीब हुआ। लोग यहां की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए। खाने के स्टाल पर भीड़ देख कर्मचारी भी भाग निकले।
विज्ञापन


खाने की शुरुआत शादी की रस्में खत्म होने के बाद हुई थी। थोड़ी देर में ही पूरा खाना सफाचट हो गया। हालत यह रही कि पत्तल देने के लिए एक बच्चा स्टाल पर खड़ा हो गया। लोग उससे पत्तल मांगते नजर आए। वहीं बर्तन खाली होते ही कर्मचारी हट-बढ़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी में अव्यवस्था देख महिलाओं ने खुद पत्तल उठाया और उसमें भर-भर कर पूरी और सब्जी लेकर चलती बनीं। 

Varanasi news Food was looted in mukhyamantri samuhik vivah many brides and grooms remained hungry
दुर्व्यवस्थाओं के बीच हुआ भोजन। - फोटो : अमर उजाला

इसके पहले मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कहा कि अनेक बार देखा गया है कि पैसे के अभाव में गरीब परिवार की बेटियों की शादी में मुश्किलें आती हैं। लेकिन, अब योगी सरकार ऐसे परिवार को आर्थिक मदद देकर उनकी बेटियों का घर बसा रही है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक त्रिभुवन राम, विधायक नील रतन पटेल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed