फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Fire broke out petrol pump traffic stopped smoke welding spark became reason

Varanasi News : पेट्रोल पंप पर लगी आग, धुआं देख एक किमी तक फैली दहशत; वेल्डिंग की चिंगारी बनी थी ज्वाला

Fri, 10 Jan 2025 04:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 04:42 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊचुंगी तिराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक पेट्रोल पंप पर वेल्डिंग की चिंगारी से आग लग गई। मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि पंप के बगल में एक घर में निमार्ण कार्य चल रहा है। यहां छत पर वेल्डिंग करते समय एक चिंगारी नीचे पंप के पास गिर गई। इसी समय वह आग में बदल गई।

विज्ञापन
Varanasi News Fire broke out petrol pump traffic stopped smoke welding spark became reason
पेट्रोल पंप पर आग की घटना के बाद उठता धुआं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊचुंगी तिराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम वेल्डिंग की चिंगारी से आग लग गई। आग लगने के बाद पेट्रोल पंप पर बने अंडरग्राउंड फ्यूल स्टोरेज टैंक से धुएं का गुबार निकलने लगा। जिसे देख अफरातफरी की स्थिति बन गई।

विज्ञापन




पंप पर मौजूद पेट्रोल भरने वाले कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग कर आग पर काबू पाया, आग को पूरी तरह कंट्रोल करने में करीब आधा घंटा लगा। इस दौरान एक किलो मीटर के दायरे में अफरातफरी की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना इलाकाई लोगों ने पुलिस और फासर स्टेशन को दी। आग बुझने के आधे घंटे बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। शाम 5:10 बजे तक पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदऊचुंगी तिराहे पर स्थित एनके पांडेय पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप की दीवार से सटे भूखंड पर भदऊचुंगी निवासी रवि मौर्या तीन मंजिला गेस्ट हाउस बनवा रहा है। शुक्रवार को गेस्ट हाउस के तीसरे मंजिल के ऊपर वेल्डिंग कर टीन शेड की छत बनाई जा रही थी।

Varanasi News Fire broke out petrol pump traffic stopped smoke welding spark became reason
सूचना मिलते ही माैके पर तैनात हो गई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

करीब 4:10 बजे वेल्डिंग की चिंगारी पेट्रोल पंप के फ्यूल स्टोरेज टैंक पर गिरी जिसके कारण अंदर आग लग गई। आग लगने के बाद धुएं का गुबार उठने लगा। जिसे देख पेट्रोल भरा रहे लोगों के साथ इतिहास पड़ोस रहने वाले इधर-उधर भागने लगे।

पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने साहस का परिचय देते हुए फायर एक्सटिंग्विशर से आग को बुझाया। सूचना मिलने के आधे बाद आदमपुर इंस्पेक्टर पहुंचे। पुलिस ने गेस्ट हाउस का निर्माण करा रहे रवि मौर्या को हिरासत में ले लिया है।

एक किलोमीटर के दायरे में सहमे लोग
भदऊचुंगी तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर आग लगने की सूचना जब लोगों को मिली तो क्षेत्र में एक किलोमीटर के दायरे में अफरातफरी का माहौल बन गया। पेट्रोल पंप से सटी दुकानों और घरों में रहने वाले लोग दूर भाग खड़े हुए। वहीं पेट्रोल पंप से दुबई का गब्बर निकलता देख कज्जाकपुरा-राजघाट मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार भी थम गई पंप के आसपास मौजूद वाहन सवार सड़क पर ही अपना वाहन छोड़कर अपनी जान बचाने को भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed