फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News FIR against owner of Nishat Hospital police is searching abandoned newborn was found

Varanasi News: निशात अस्पताल की संचालिका पर FIR, पुलिस कर रही तलाश; लावारिस नवजात मिला था

Fri, 05 Sep 2025 06:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 06:09 AM IST
सार

पीएचसी हरहुआ के प्रभारी चिकित्साधिकारी की तहरीर पर बड़ागांव थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में एक नवजात मिला था। इसी पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
Varanasi News FIR against owner of Nishat Hospital police is searching abandoned newborn was found
अस्पताल के बाहर पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे पर निशात हॉस्पिटल एंड मेडिकेयर सेंटर की संचालिका डॉ. शेहरा खातून पर पुलिस ने गुरुवार को बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को उसके घर समेत अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने पीएचसी हरहुआ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है कि अस्पताल बिना पंजीकरण और लाइसेंस के चल रहा था। डॉक्टर और स्टाफ की योग्यता से जुड़े दस्तावेज भी मौके पर नहीं मिले।
विज्ञापन


बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। बुधवार को छापे में एक शिशु लावारिस हालत में मिला। जिसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि दूसरा बच्चा परिजनों के साथ कबीरचौरा अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य अस्पतालों में जांच की मांग
लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र के अन्य अस्पतालों में जांच की मांग की है। उनका कहना है कि हरहुआ क्षेत्र में 3 किलोमीटर के दायरे में 15 अस्पताल और क्लीनिक हैं। कई अस्पतालों में मानकों का पालन नहीं हो रहा है। लोगों की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग सभी अस्पतालों का सत्यापन करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed