फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Fight at Cantt station parking staff beat up passengers and family members

कैंट स्टेशन पर मारपीट: पार्किंग के कर्मियों ने यात्री व परिजनों को दाैड़ाकर पीटा; 40 के खिलाफ FIR; तीन अरेस्ट

Tue, 11 Mar 2025 03:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Mar 2025 03:10 AM IST
सार

पीड़ित की सूचना पाकर कैंट स्टेशन के वाहन पार्किंग में पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी वहां से भाग निकले पुलिस ने तीन मनबढ़ों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिलाओं पर भी लाठी-डंडे से हमला किया था।

विज्ञापन
Varanasi News Fight at Cantt station parking staff beat up passengers and family members
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Cantt Railway Station: कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर-9 पर वाहन पार्किंग के कर्मचारियों ने एक यात्री और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित की तहरीर पर कैंट थाने में चार नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


चंदौली के सिरसी बिसौरी गांव निवासी प्रेम प्रकाश शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ गत आठ मार्च को ट्रेन से अयोध्या गए थे। उन्होंने अपने वाहन को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-9 की पार्किंग में खड़ा किया था। नौ मार्च की रात वह आए और अपना वाहन पार्किंग से निकालने लगे।
विज्ञापन


पार्किंग का एक कर्मचारी अपना वाहन ऐसे खड़ा किया कि वह अपना वाहन नहीं निकाल पा रहे थे। उन्होंने वाहन पार्किंक के कर्मचारी को उसका वाहन किनारे करने को कहा। इस पर वह गाली-गलौज करते हुए उन पर हाथ छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसकी ओर से तकरीबन 40 लोग आ गए। सभी उन्हें, उनके भाई, पत्नी, बेटे, बहन और तीन माह की भांजी पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिए। हमलावरों ने उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर मौजूद यात्रियों और उनके परिजनों ने बीचबचाव किए तो हमलावर भाग निकले। 


सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो तीन हमलावर पकड़े गए। गिरफ्त में आए हमलावरों की पहचान खुर्रम, मोहम्मद रज्जाक और गोलू खान के रूप में हुई है। उधर, इस संबंध में कैंट थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed