फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News DM in action furious over delay in boundary wall works reprimanded the contractor

Varanasi News: एक्शन में डीएम, बाउंड्रीवॉल के कार्यों में हो रही देरी पर भड़के; ठेकेदार को लगाई फटकार

Fri, 09 May 2025 05:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 May 2025 05:07 AM IST
सार

डीएम ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अधूरे कार्यों की पड़ताल की। कमियां मिलने पर वे नाराज हुए। माैके पर ठेकेदार को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। कहा कि तय समय के अनुसार काम पूरा हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
Varanasi News DM in action furious over delay in boundary wall works reprimanded the contractor
वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक प्रगति की जानकारी ली और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कैंपस की बाउंड्रीवॉल के कार्यों में हो रही देरी को लेकर ठेकेदार को फटकार लगाई। 

विज्ञापन


कहा कि कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड-भदोही के अभियंता को निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को सीवरलाइन और पुराने गेस्ट हाउस (शताब्दी भवन) मरम्मत व अन्य कार्यों में मैन पावर बढ़ाकर तेजी से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने सरस्वती भवन (ग्रन्थालय) के मरम्मत और रेनोवेशन के कार्यों में विशेष सावधानी बरतने को कहा। इसमें संयोजित पांडुलिपियों को कोई क्षति न हो इसका ध्यान रखा जाए। कैंपस में बनने वाले ओपन मंच को डिजाइन/ड्राइंग के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत करवाया गया और बताया गया कि इससे संबंधित पत्र विश्वविद्यालय स्तर पर अप्रूवल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में जिलाधिकारी ने वीसी बिहारी लाल शर्मा से चर्चा की। जिलाधिकारी ने डिजाइन के आधार ओपन मंच पर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने नए निर्माणाधीन वीवीआईपी गेस्ट हाउस के फाउंडेशन के कार्यो को भी देखा। 


अंत में विश्वविद्यालय के वीसी ने कूड़े और सड़क के कार्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। जिसका जिलाधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया गया। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा, कुलसचिव समेत कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed