फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Divisional Hospital shines in Kayakalp scheme gets first place in Purvanchal

Varanasi News: कायाकल्प योजना में चमका मंडलीय अस्पताल, पूर्वांचल में मिला प्रथम स्थान

Sat, 25 Oct 2025 06:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 06:03 PM IST
सार

Varanasi News: कायाकल्प योजना के तहत वाराणसी के मंडलीय अस्पताल को यह सम्मान दिया गया है। अस्पताल के लोगों ने स्वास्थ्य महकमे के सभी मानक पर बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Varanasi News Divisional Hospital shines in Kayakalp scheme gets first place in Purvanchal
कायाकल्प योजना में चमका मंडलीय अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कायाकल्प योजना के अंतर्गत कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं का लोहा मनवाया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी मूल्यांकन में मंडलीय अस्पताल को पूर्वांचल में प्रथम तथा प्रदेश स्तर पर 13वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान अस्पताल को स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार के लिए प्रदान किया गया है।

विज्ञापन


इस उपलब्धि के तहत अस्पताल को तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। अस्पताल के एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि इस धनराशि का उपयोग अस्पताल की सुविधाओं को और सुदृढ़ करने तथा कायाकल्प योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को और बेहतर बनाने में किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में बायो-वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण, परिसर की नियमित सफाई, संक्रमण नियंत्रण प्रणाली, आपातकालीन सेवाओं में त्वरित उपचार और ओपीडी में मरीजों को सुचारू सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे क्षेत्रों में कई सुधार किए गए हैं। इन सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के चलते मंडलीय अस्पताल ने पूर्वांचल के अन्य जिलों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन में जिला अस्पताल का नाम ही नहीं
कायाकल्प योजना में रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल को पूर्वांचल में दूसरा और प्रदेश में 16वां स्थान मिला है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी 110 अस्पतालों की मूल्यांकन सूची में जिला अस्पताल का नाम ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed