फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   varanasi news

यूपी: आढ़तियों का फैसला, अब शहर में नहीं आएंगे चीनी फल, 50 टन का आर्डर रद्द

Sat, 27 Jun 2020 01:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
varanasi news
fruits, apple - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में फलों पर भी कब्जा जमा चुके चीन को झटका देने के क्रम में पहड़िया मंडी के आढ़तियों ने चीन के सेव, नाशपाती और माल्टा फल का करीब 50 टन माल का ऑर्डर निरस्त कर दिया। आढ़तियों के अनुसार शहीद जवानों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। चालबाज चीन का अब कभी भी माल नहीं बेचा जाएगा।

विज्ञापन

करीब 20 टन सेव, 15 टन नाशपाती व माल्टा फल भी 15 से 20 टन वाराणसी में आता था। इधर जब से चीन की दगाबाजी सामने आई तो एक साथ सभी ऑर्डर निरस्त कर दिए गए। चीन से समुद्र के रास्ते कंटेनर में फल मद्रास व मुंबई आने के बाद वातानुकूलित वाहनों से सड़क मार्ग के जरिए पहडि़या मंडी में पहुंचता था।
विज्ञापन



सप्ताह में एक बार यह फल आना तय होता था। मौजूदा समय में सेव न्यूजीलैंड, वाशिंगटन, तुर्की से पहड़िया मंडी में आ रहा है। अब कुछ ही दिनों में नाशपाती की आवक चीन से शुरू होती। इसके पहले ही आढ़तियों ने सेव का 20 टन ऑर्डर, नाशपाती का 15 टन और माल्टा का भी करीब 15 टन ऑर्डर निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार फलों से लदी एक गाड़ी यदि वाराणसी आती है तो कम से कम 35 लाख रुपये की होती है। इस तरह तीनों फल की अलग-अलग गाड़ियां आती है। मान कर चलिए की कम से कम प्रति सप्ताह लगभग एक करोड़ का सिर्फ वाराणसी में चीन का फल आता है। 12 किलो की सेव पेटी 1200 से 1500 रुपये, 20 किलो की नाशपाती पेटी 2500-3000 रुपये और 14 किलो की माल्टा पेटी 1500 से 1600 में बिकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed