फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Children participated in kashi sansad khel kud pratiyogita 2025 and showed strength in games

Varanasi News: काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया हिस्सा, खेलों में दिखाया दमखम

Fri, 17 Oct 2025 12:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 12:02 AM IST
सार

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। अतिथियों ने उनके काैशल को सराहा और सम्मान दिया। बच्चों को खेल से होने वाले मानसिक और शारीरिक लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

विज्ञापन
Varanasi News Children participated in kashi sansad khel kud pratiyogita 2025 and showed strength in games
खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरे दिन के खेलों का शुभारंभ क्षेत्र के समाजसेवी, हरिहरपुर ग्राम निवासी अनिरुद्ध मिश्र ने किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में 11 वर्ष से कम, 11-14 वर्ष, 14-18 वर्ष तथा 18-40 वर्ष आयु वर्गों में कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाॅल, कुश्ती, बैडमिंटन एवं योगासन जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया। कबड्डी में 11-14 आयु वर्ग में बरेमा की टीम, तथा 14-18 आयु वर्ग में भटौली की टीम विजेता रही। खो-खो में 11-14 आयु वर्ग में भटौली की टीम की जीत उल्लेखनीय रही।
विज्ञापन


समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव रहे। मुख्य अतिथि राजेश सिंह ने कहा कि ग्राम स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं ही आगे चलकर खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा देती हैं। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। अच्छी शिक्षा के लिए अच्छा स्वास्थ्य आवश्यक है और खेल ही सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में सत्येंद्र त्रिपाठी, चंद्रभूषण, मुकुल मौर्य, रश्मिलता, सुशील कुमार, अजीत कुमार, बृजेश मौर्य, शशि सुमन, संदीप पटेल, कुमकुम कुशवाहा, गीतिका श्रीवास्तव, अजय जायसवाल एवं कुमारी मीना शामिल रहे। अभिलेखीकरण का कार्य शशि देवी व प्रियम पाठक और संचालन नोडल संकुल शिक्षक प्रदीप शुक्ल ने किया। अंत में विभिन्न आयु वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed