फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News baby turtles were born at Sarnath Turtle Breeding and Rehabilitation Center hatching happens

Varanasi News: सारनाथ कछुआ प्रजनन एवं पुनर्वास केंद्र में 300 नन्हे कछुओं का हुआ जन्म, ऐसे होती है हैचिंग

Sun, 08 Jun 2025 05:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 05:30 PM IST
सार

कछुओं के लिए केंद्र में कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं, जहां उन्हें प्राकृतिक जैसा वातावरण मिलता है। किशोर कछुओं के लिए अलग तालाब हैं, जबकि 50 किलोग्राम तक के बड़े कछुओं को नए पुनर्निर्मित तालाबों में रखा गया है। 

विज्ञापन
Varanasi News baby turtles were born at Sarnath Turtle Breeding and Rehabilitation Center hatching happens
अंडों से बाहर निकलता कछुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारनाथ स्थित कछुआ प्रजनन एवं पुनर्वास केंद्र भारत की जलीय जैव विविधता के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। हाल ही में इस केंद्र में 300 छोटे कछुओं ने जन्म लिया है। यहां पहले से ही कछुओं की संख्या 1354 है।

विज्ञापन


केंद्र में कछुओं की निगरानी अंडे सेने (हैचिंग) से की जाती है। अंडों को बालू में सही तापमान पर रखकर तैयार किया जाता है, जिससे उनके सफल जन्म की संभावना बढ़ जाती है। यहां कछुओं के आहार का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। 
विज्ञापन


इस केंद्र की एक महत्वपूर्ण पहल गंगा सफाई अभियान में योगदान देना है। कछुआ पुनर्वास प्रभारी दरोगा निशिकांत सोनकर ने बताया कि इनमें मुख्यतः दो प्रकार की प्रजातियां होती हैं। मांसाहार प्रजाति के कछुए में से 9 महीने में बच्चे निकलने शुरू होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कछुए को खरीदने और पालने पर है 7 साल से 3 साल की सजा
वन दरोगा ने बताया कि कछुओं की किसी भी प्रजाति को ना ही आप खरीद सकते हो ना ही बेच सकते हैं और ना ही इनको अपने घरों में पाल सकते हैं। यदि ऐसा करते हुए किसी को भी पाया जाता है तो धारा 9 के तहत 7 वर्ष से लेकर 3 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। 25 हजार तक का जुर्माना भी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed