फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News: Army capable of facing any difficulty: General Ved Prakash Malik

Varanasi News:सेना किसी भी मुश्किल का सामना करने में सक्षम: जनरल वेद प्रकाश मलिक

Sun, 07 Jul 2024 05:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Varanasi News: Army capable of facing any difficulty: General Ved Prakash Malik
काशी मंथन की ओर से करगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वेद प्रकाश मलिक ने युद्ध से जुड़ी यादें साझा कीं। जवानों की वीरता को सलाम करते हुए जनरल मलिक ने कहा कि जवानों में उस समय देश की रक्षा करने का जोश इतना अधिक था कि वे हर लड़ाई लड़ने को तैयार थे।
विज्ञापन

सनबीम वरुणा में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य करगिल युद्ध की यादों को ताजा करना और वीर सैनिकों की शहादत को सलाम करना था। जनरल मलिक ने ‘करगिल युद्ध: एक प्रमुख की यादें’ विषयक व्याख्यान में युद्ध से जुड़े अनुभव और रणनीतिक दृष्टिकोण विस्तार से बताया। कहा कि सैनिकों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। देश की सीमाओं पर मौजूद जवान किसी भी मुश्किल का सामना करने में सक्षम हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रोताओं ने जनरल मलिक से संवाद किया। संचालन स्नेहा रॉय ने किया। धन्यवाद प्रधानाचार्या डॉ. अनुपमा मिश्रा ने किया। सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, वाइस चेयरपर्सन भारती मधोक ने स्मृति चिह्न देकर जनरल को सम्मानित किया। इस दौरान हर्ष मधोक, मनीष टंडन , काशी मंथन के सचिव डॉ. मयंक नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed