{"_id":"67484e6a3e562c0358029383","slug":"varanasi-nagar-nigam-imposed-fine-for-organizing-wedding-function-in-park-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी नगर निगम का एक्शन: बिना अनुमति पार्क में वैवाहिक कार्यक्रम करना पड़ा महंगा, पांच हजार वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी नगर निगम का एक्शन: बिना अनुमति पार्क में वैवाहिक कार्यक्रम करना पड़ा महंगा, पांच हजार वसूला जुर्माना
Thu, 28 Nov 2024 04:35 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 28 Nov 2024 04:35 PM IST
सार
वाराणसी में एक शख्स को बिना अनुमति पार्क में शादी समारोह आयोजित करना महंगा पड़ गया। पार्क में फैली गंदगी की जांच के बाद शख्स से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
पार्क में आयोजित किया शादी का कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में बिना अनुमति पार्क में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर जुर्माने की धनराशि नगर निगम द्वारा वसूला गया।
विज्ञापन
यह है मामला
पंचम यादव ने बीते 26 नवंबर को कस्तुरबा नगर उद्यान, सिगरा में बिना नगर निगम के अनुमति के वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके कारण पार्क में काफी गंदगी हुई। इसकी जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त के निर्देश पर उद्यान अधीक्षक वी. के. सिंह द्वारा कस्तुरबा नगर उद्यान का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
निरीक्षण में पाया गया कि उद्यान में बिना नगर निगम के संज्ञान में लाए वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिस पर गुरुवार को संबंधित व्यक्ति पंचम यादव से पांत हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त द्वारा लोगों से अपील की गई कि पार्को में किसी भी प्रकार का आयोजन न किया जाए। जिससे पार्को की सुंदरता खराब हो और गंदगी फैले। ऐसा करते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति से जुर्माना वसूले जाने के साथ-साथ उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।
विज्ञापन