{"_id":"5a5ef5a94f1c1b87268b4db4","slug":"varanasi-muslim-comment-on-haj-subsidy-ends","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हज सब्सिडीः शुक्र है, लानती दाग खत्म हुआ, जैसे डेढ़ लाख वैसे बीस हजार का और होगा इंतजाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज सब्सिडीः शुक्र है, लानती दाग खत्म हुआ, जैसे डेढ़ लाख वैसे बीस हजार का और होगा इंतजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
हज यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सरकार की ओर से खत्म की गई हज यात्रा की सब्सिडी के फैसले पर जहां एक तबका नाखुश है तो इसका इस्तकबाल करने वालों की भी कमी नहीं है। कई ने इस फैसले की सराहना की है।
इस बार हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वालों ने भी इसे खुशी इसे कुबूल किया है। उनका है कि इससे कम से कम हज सब्सिडी के नाम पर होने वाली राजनीति खत्म होगी। हम पर से सब्सिडी लेने का लानती दाग खत्म होगा।
कुछ ने इसे लेकर पक्षपात का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार को सभी धार्मिक यात्राओं से सब्सिडी खत्म कर एक नजर से देखने का काम करना चाहिए। पूर्वांचल हज सेवा समिति व मास्टर हज ट्रेनर डॉ. अकबर अली ने मोदी सरकार के फैसला का तहे दिल से स्वागत किया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि हम मुख्तार अब्बास नकवी के शुक्रगुजार हैं। अब हमारे ऊपर से सब्सिडी लेने का लानती दाग खत्म हुआ। हाजी जैसे डेढ़ से दो लाख रुपये का इंतजाम करता था, बीस हजार रुपये का और इंतजाम कर लेगा।

मुसलमानों ने कभी सब्सिडी की मांग की
हज
मुगलिया मस्जिद बादशाह बाग के इमाम मौलाना हसीन अहमद कहते हैं कि हमारे हुक्मरानों को सभी धर्म को एक निगाह से देखने की जरूरत है। हज पर जाने वाला कोई शख्स यूं भी सब्सिडी का मोहताज नहीं।
सब्सिडी खत्म करने के साथ सरकार हज की उड़ान का ग्लोबल टेंडर की व्यवस्था करे, क्योंकि इसकी कमीशन के चलते ही किराए के नाम पर हर हाजी पर हजारों रुपये का भार बढ़ता है। फरमान हैदर कहते हैं कि मुसलमानों ने कभी सब्सिडी की मांग की ही नहीं थी।
मुसलमान अपनी गाढ़ी और खून पसीने की कमाई से हज करने वाले हैं। उन्होंने तंज कसा कि हज की सब्सिडी खत्म करके ही बच्चियों के आगे बढ़ने का रास्ता सरकार ने अच्छा निकाला है।
जमीअतुल अंसार के महासचिव इशरत उस्मानी कहते हैं कि हज पर मिलने वाली सब्सिडी पर राजनीति से छुटकारा मिला। हमें ऐसी सब्सिडी चाहिए भी नहीं थी। ये हज के फजायल में भी शुमार नहीं है।